सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

मार्च में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद,देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

मार्च में होली समेत इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

मार्च में कब-कब बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं, यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है.

वित्त वर्ष (Financial Year) के आखिरी महीने यानी मार्च 2023 की शुरुआत हो चुकी है. यह महीना बैंकिंग सेक्टर के लिए काफी व्यस्त रहता है. इस महीने में आम लोगों को बैंकिंग से जुड़े कई काम निपटाने होते हैं. हालांकि, इस महीने के दौरान होली जैसे त्योहारों के चलते बैंक कई दिनों तक बंद भी रहते हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मार्च महीने के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. आरबीआई की ऑफिशियल बेवसाइट के मुताबिक, इस नए साल के तीसरे महीने यानी मार्च 2023 में अलग-अलग राज्यों में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे.

ऐसे में इस महीने के दौरान अगर आपके बैंकों से जुड़े कोई जरूरी काम अटके हैं तो उन्हें फटाफट निपटा लें. वहीं, अगर आपको बैंकों से जुड़े कोई जरूरी काम हैं तो घर से निकले से पहले बैंकों की छुट्टियों के बारे में पता कर लें. क्योंकि जब बैंकों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी तो आपको बैंकिंग से जुड़े काम को निपटाने में दिक्कतें आ सकती हैं. मार्च में कब-कब बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं, यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है. यहां हम आपको मार्च में बैंकों की छुट्टियों के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में…

मार्च में बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays In March 2023)

5 मार्च 2023 – रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

11 मार्च 2023- दूसरे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

12 मार्च 2023- रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

19 मार्च 2023- रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

25 मार्च 2023- महीने के चौथे शनिवार के मौके पर पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी.

26 मार्च 2023- रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

Advertisement

RBI कैलेंडर के मुताबिक, होली समेत कई राज्यों को स्थानीय त्योहारों के चलते भी मार्च में कई दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं.

RBI कैलेंडर के मुताबिक, होली समेत कई राज्यों को स्थानीय त्योहारों के चलते भी मार्च में कई दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं.

3 मार्च 2023: चापचर कूट के मौके पर आइजोल में बैंक बंद रहेंगे.

7 मार्च 2023: धुलेटी/ डोल जात्रा/ होली/ याओसांग के दिन बेलापुर, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, नागपुर, राची और पणजी में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी.

8 मार्च 2023: होली के दिन अगरतल्ला, अहमदाबाद, अइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, लखनऊ, न्यू दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलोंग, शिमला, और श्रीनगर बैंकों की छुट्टियां रहेंगी.

9 मार्च 2023: होली के मौके पर पटना में बैंक बंद रहेंगे.

22 मार्च 2023: गुडी पाड़वा/ उगाडी/ बिहार दिवस/ साजीबु नोंगमापानबा/ प्रथम नवरात्र/ तेलुगु नववर्ष दिवस के मौके पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, जम्मू, मुंबई नागपुर, पणजी, पटना, और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी.

30 मार्च 2023: राम नवमी के अवसर पर अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची में बैंक बंद रहेंगे.

हालांकि, इन छुट्टियों के बीच आप एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये लेनदेन कर सकते हैं. इनपर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *