सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

कांग्रेस संग बैठक के बाद सपा की पहली प्रतिक्रिया, तीन दिन बाद फिर होगी बैठक, जानें- रामगोपाल ने और क्या बताया

3 मिनट पढ़ें

कांग्रेस संग बैठक के बाद सपा की पहली प्रतिक्रिया, तीन दिन बाद फिर होगी बैठक, जानें- रामगोपाल ने और क्या बताया

यूपी में लोकसभा की सबसे ज्यादा 80 सीटें हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुछ दिन पहले कहा था कि सपा यूपी में 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी सहयोगियों के लिए छोड़ देगी.

लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन में बैठकों का दौर चल रहा है. मंगलवार को कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के घर पर यूपी की सीटों को लेकर समाजवादी पार्टी के साथ बैठक हुई. बैठक के बाद सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि सभी सीटों पर चर्चा हुई. हमारी अगली बैठक 12 जनवरी को होगी. जल्द ही सब समझौता हो जाएगा.

बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर राम गोपाल यादव ने कहा कि मैं पहले भी बहन जी के साथ समझौता कर चुका हूं. उन्होंने ही एक तरफ उसे तोड़ा था. यह आप सब जानते हैं इसलिए अब मैं क्या कहूं. बता दें कि, समाजवादी पार्टी यूपी की 80 में से 65 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर चुकी है. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद सपा की दावेदारी और मजबूत हो गई थी.

एमपी चुनाव में कांग्रेस-सपा में सीटों पर हुई थी रार

एमपी में चुनाव के दौरान कांग्रेस और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच रार भी देखने को मिली थी. सपा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्हें कोई सीट नहीं दिए जाने और कमलनाथ के बयानों के कारण कांग्रेस से नाराज चल रही थी. हालांकि बाद में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने बातचीत कर मामला सुलझाया था.

कांग्रेस की पांच सदस्यीय समिति दे चुकी है सुझाव

सपा लगातार बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को मजबूत करने के लिए किसी बीच के रास्ते की उम्मीद करते हुए सभी सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे पर बातचीत कर रही है. सीट-बंटवारे पर कांग्रेस की पांच सदस्यीय समिति पहले ही प्रदेश कांग्रेस प्रमुखों के साथ आंतरिक परामर्श कर चुकी है और अपने निष्कर्ष पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप चुकी है.

सोमवार को आप नेताओं के साथ की थी बैठक

इस समिति के संयोजक मुकुल वासनिक और वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और भूपेश बघेल सदस्य हैं. इंडिया गठबंधन 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर विपक्षी उम्मीदवार उतारने पर सहमत हुआ है. इससे पहले सोमवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा के लिए बैठक की थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *