सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

इस गेंदबाज को नहीं चुने जाने पर आकाश चोपड़ा ने जताई हैरानी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘अगर वो उपलब्ध हैं तो अफगानिस्तान सीरीज के लिए चुना चाहिए था; इस गेंदबाज को नहीं चुने जाने पर आकाश चोपड़ा ने जताई हैरानी

आकाश चोपड़ा ने कहा कि अगर दीपक चाहर भारत की टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड के लिए उपलब्ध हैं तो अफगानिस्तान सीरीज के लिए इस तेज गेंदबाज को चुना जाना चाहिए था.

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. गुरूवार को दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा. बहरहाल, इस सीरीज के लिए दीपक चाहर को टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बनाया गया. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दीपक चाहर का चयन नहीं होने पर हैरानी जताई है. आकाश चोपड़ा ने अपने युट्यूब चैनल पर कहा कि भारत-अफगानिस्तान सीरीज के लिए दीपक चाहर को टीम इंडिया का हिस्सा होना चाहिए था, अगर वो टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड के लिए उपलब्ध हैं.

‘अगर दीपक चाहर भारत की टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड के लिए उपलब्ध हैं तो…’

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने कहा यह मजेदार है कि अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम में 3 तेज गेंदबाजों को चुना गया है. जिसमें अर्शदीप सिंह के अलावा मुकेश कुमार और आवेश खान शामिल हैं. उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए भी दीपक चाहर का चयन किया गया था, लेकिन चूंकि उनके पिता बीमार थे, इस कारण खेल नहीं पाए. लेकिन अब दीपक चाहर के पिता बेहतर हैं. लिहाजा, मुझे लगता है कि दीपक चाहर खेलने के लिए जरूर उपलब्ध होंगे. मसलन, अगर दीपक चाहर भारत की टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड के लिए उपलब्ध हैं तो अफगानिस्तान सीरीज के लिए चयन होना चाहिए था.

‘जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज नहीं हैं, लेकिन…’

आकाश चोपड़ा कहते हैं कि अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज नहीं हैं. इससे मुझे हैरानी नहीं हुई, लेकिन मेरा मानना है कि दीपक चाहर का चयन होना चाहिए था. दीपक चाहर का चयन नहीं होना मेरे लिए हैरानी की बात है. बताते चलें कि गुरूवार को भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पहला टी20 खेला जाएगा. दोनों टीमें मोहाली के मैदान पर आमने-सामने होगी. वहीं, यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *