Home कुछ हटके Shahdara illegal dumping crackdown: बहादुरी दिखाते हुए भाग रही ट्रैक्टर ट्राली को...

Shahdara illegal dumping crackdown: बहादुरी दिखाते हुए भाग रही ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा निगम जोन चेयरमैन रामकिशोर शर्मा नें

0
48

Shahdara illegal dumping crackdown: बहादुरी दिखाते हुए भाग रही ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा
निगम जोन चेयरमैन रामकिशोर शर्मा नें

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : शाहदरा साउथ ज़ोन में अवैध मलबा डंपिंग के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बड़ा घटनाक्रम सामने आया। क्षेत्र के चेयरमैन रामकिशोर शर्मा को सूचना मिली कि प्रीत विहार इलाके में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा अवैध रूप से मलबा डाला जा रहा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया। रामकिशोर शर्मा का कहना है कि ट्रैक्टर चालक ने रुकने के बजाय तेज़ी से वाहन भगाने की कोशिश की और कथित तौर पर उन्हें कुचलने की भी कोशिश की।

अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बावजूद रामकिशोर शर्मा ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा जारी रखा। काफी दूर तक पीछा करने के बाद आखिरकार हसनपुर डिपो के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में अवैध मलबा डंपिंग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे प्रदूषण और गंदगी फैल रही है। लोगों ने प्रशासन से इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here