Home कुछ हटके Dr Dheeraj Jain UAE: डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की,सराहना...

Dr Dheeraj Jain UAE: डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की,सराहना की मनोज कुमार जैन नें

0
234

Dr Dheeraj Jain UAE: डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की,सराहना की मनोज कुमार जैन नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भगवान महावीर देशना फाउंडेशन ने संयुक्त अरब अमीरात के अजमान में संकट की घड़ी में फंसे भारतीयों की सहायता के लिए किए गए मानवीय कार्यों हेतु 1XL होल्डिंग्स के चेयरमैन डॉ. धीरज जैन की सराहना की है। हाल ही में क्षेत्रीय परिस्थितियों और उड़ानों में व्यवधान के कारण अनेक भारतीय यात्री यूएई में फंस गए थे।

ऐसी कठिन परिस्थिति में डॉ. धीरज जैन ने अपने अजमान स्थित फार्महाउस के द्वार खोलते हुए 200 से अधिक भारतीयों को आश्रय, भोजन तथा परिवहन की व्यवस्था उपलब्ध कराई। इसके साथ ही उन्होंने अपने निजी वाहनों की व्यवस्था कर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने में भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया। बताया गया है कि इस दौरान हजारों लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई, जिससे संकटग्रस्त लोगों को बड़ी राहत मिली। भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के निदेशक मनोज़ कुमार जैन ने कहा कि डॉ. धीरज जैन का यह कार्य भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों करुणा, सेवा और मानवताका जीवंत उदाहरण है।

जैन दर्शन में बताए गए जीव दया, अपरिग्रह और साधर्मिक भक्ति के सिद्धांतों को उन्होंने अपने आचरण से साकार किया है। फाउंडेशन के अनुसार, इस प्रकार की निस्वार्थ सेवा न केवल मानवता के प्रति समर्पण को दर्शाती है बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत करती है। संकट की घड़ी में डॉ. धीरज जैन द्वारा उठाया गया यह कदम विश्वभर में भारतीय समुदाय के लिए आशा और सहयोग का प्रतीक बनकर सामने आया है। भगवान महावीर देशना फाउंडेशन ने डॉ. धीरज जैन को इस सराहनीय कार्य के लिए हार्दिक अनुमोदना व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर समाजसेवा के लिए मंगलकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here