सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माMCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमान

Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेश

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेश

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : पटपड़गंज स्थित मेफेयर सोसायटी में बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्लॉट नंबर 97 स्थित सोसायटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नर्सरी और केजी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के लगभग 30 से 35 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन ई वेस्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता, आंखों पर पट्टी बांधकर खेलने जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने ई-कचरे के उचित निस्तारण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपनी चित्रकारी के जरिए ई-कचरे को खुले में फेंकने के बजाय उसका सही तरीके से निस्तारण करने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में अलग-अलग श्रेणियों के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच मिलता है और उनमें छोटी उम्र से ही पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। इस अवसर पर रिसोर्स के एडमिन मैनेजर दीपक जैन ने कहा कि इससे पहले भी आईपी एक्सटेंशन की कई सोसाइटियों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं आगे भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे जिससे बच्चों से लेकर बड़े ई वेस्ट के निस्तारण को लेकर जागरूक रहें, जिससे हमारा शहर प्रदूषण मुक्त रहे। इस मौके पर रानी शिंदे, प्राची गौतम, सोसायटी अध्यक्ष मनोज शर्मा, दीवान सिंह चौहान, धर्मेंद्र पांडेय, कुलदीप मानस, पंकज त्रिपाठी, सुरा अनीस, सुधीर तोमर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों ने भी उत्साह के साथ भागीदारी की।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *