सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माMCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमान

Delhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्मा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्मा

नई दिल्ली ( रवि कुमार ) : घरों के भीतर और बाहर दोनों ही स्थानों पर महिलाएं राजधानी दिल्ली में सुरक्षित नहीं है और तो और जिन पार्कों की सुरक्षा की बात दिल्ली की सरकार करती रहती है अब तो वहां भी सुरक्षा नाम की कोई व्यवस्था नहीं रह गई है | यह कहना है रामनगर वार्ड से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी परमानन्द शर्मा का | परमानन्द शर्मा कहते है दो दिन पूर्व पार्क में हुई एक शर्मनाक वारदात नें ट्रिपल इंजन सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है | परमानन्द शर्मा कहते हैं भरत नगर इलाके के एक पार्क में 10 साल की मासूम के साथ एक नशेड़ी ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। बच्ची की चीखें सुनकर जुटे लोगों ने आरोपित को पहले जमकर धुना और उसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि घटना के बाद वह बच्ची को जान से मारने की फिराक में था, लेकिन पकड़ा गया। भारत नगर इलाके की 10 वर्षीय बच्ची एक निजी स्कूल की छुट्टी होने पर वह अपने माता-पिता को बताकर घर से कुछ ही दूरी पर मामा के घर जाने के लिए निकली थी। बच्ची ने बताया कि मामा के घर जाने के लिए वह पार्क को पार कर रही थी। इसी दौरान वहां नशे में धुत होकर घूम रहे आरोपित ने उसे अकेला देखकर खींच लिया | परमानन्द शर्मा कहते है इस वारदात नें सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है | परमानन्द शर्मा कहते हैं दिल्ली पुलिस एक ओर पार्कों में लगातार गश्त कर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने का दावा कर रही है तो दूसरी ओर पार्क में दिनदहाड़े मासूम बच्चियों को शिकार बनाया जा रहा है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *