सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

India Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रम

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

India Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली, 28 नवंबर। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस दौरे के बाद टीम अपने देश लौटेगी और उसके ठीक दस दिन बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे तथा टी-20 सीरीज में उतरेगी।

इससे पहले हाल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मुकाबलों की वनडे सीरीज हुई थी। उस सीरीज में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को सिर्फ आखिरी मैच में खेलने का अवसर दिया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे साफ लगता है कि 2027 के वनडे विश्व कप के लिए सिराज टीम की योजना का हिस्सा नहीं हैं। मैनेजमेंट उन्हें बैकअप के रूप में जरूर ध्यान में रख सकता है, लेकिन बुमराह के इस सीरीज से वनडे में लौटने की सूरत में सिराज की राह मुश्किल हो जाएगी।

अब श्रीलंका सीरीज के लिए टीम तय करने के उद्देश्य से सेलेक्टर्स की बैठक जल्द होने वाली है। माना जा रहा है कि यह मीटिंग अगले हफ्ते आयोजित की जा सकती है।

Advertisement

संभावित टीम में स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को शामिल किया जा सकता है। पेस अटैक में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज और गुरनूर बरार के नाम आ सकते हैं, जबकि नमन धीर एक दमदार फिनिशर के तौर पर उभरे हैं जो गेंदबाजी भी करते हैं।

श्रीलंका के विरुद्ध संभावित वनडे स्क्वॉड में शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल और ईशान किशन बल्लेबाजी की कमान संभाल सकते हैं। इनके अलावा नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और जसप्रीत बुमराह को भी जगह मिल सकती है।

कार्यक्रम के अनुसार सीरीज का आगाज 13 दिसंबर को विशाखापट्टनम में पहले वनडे से होगा। इसके बाद 16 दिसंबर को बेंगलुरु में दूसरा और 19 दिसंबर को अहमदाबाद में तीसरा वनडे खेला जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *