सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माMCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमान

Delhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाज

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाज

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : पिछले सप्ताह दिल्ली में फेफड़ों के कैंसर के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आने के बाद कांग्रेस ने रेखा गुप्ता सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सरकार की जवाबदेही तय करने की बात कही है। इसी मामले पर करावल नगर कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज ने भी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि क्या राजधानी के नागरिकों की जान की कीमत सिर्फ AQI के आंकड़ों तक सीमित रह गई है? आदेश ने RTI का हवाला देते हुए कहा कि RTI से मिले आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2020 से जुलाई 2026 के बीच दिल्ली के तीन प्रमुख सरकारी अस्पतालों एम्स, आरएमएल और दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में फेफड़ों के कैंसर के 6,581 मामले दर्ज हुए। चार अस्पतालों में इस बीमारी से 913 लोगों की मौत हो चुकी है। यानी हर तीन दिन में एक मौत। जबकि एम्स अकेले में 4,860 मामले और 158 मौतें हुईं। तो सरकार बताए कि आम लोगो के फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए क्या इंतजाम किए हैं? आदेश भारद्वाज का कहना है कि ये आंकड़े सिर्फ सरकारी अस्पतालों के हैं। निजी अस्पतालों और बाहर इलाज कराने वालों को जोड़ लिया जाए तो वास्तविक तस्वीर और भी भयावह होगी। सर्दियों में दिल्ली की हवा जहरीली हो जाती है, पीएम 2.5 का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है और लोग सांस लेने के लिए तरसते हैं। फिर भी प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर सिर्फ अस्थायी उपाय और बयानबाजी होती रहती है। आदेश ने तीखे सवालों से सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले साढ़े छह साल में 913 मौतों के बावजूद केजरीवाल सरकार और अब मौजूदा रेखा गुप्ता सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए कौन सा ठोस दीर्घकालिक कदम उठाया? नॉन-स्मोकर्स, महिलाएं और युवा भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। क्या सरकार स्वीकार करेगी कि दिल्ली की जहरीली हवा अब सीधे कैंसर का कारण बन रही है? हर सर्दी में स्मॉग टावर, पानी की बौछार और वाहन प्रतिबंध का नाटक क्यों दोहराया जाता है जबकि पराली, उद्योगों और निर्माण से होने वाला प्रदूषण, टूटी सड़को की धूल और कचरे से प्रदूषण जैसी मूल समस्या जस की तस बनी रहती है? उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि सरकार प्रदूषण को मौसमी समस्या बताकर अपनी नाकामी छुपा रही है। फेफड़ों का कैंसर अब सिर्फ धूम्रपान करने वालों की बीमारी नहीं रह गई है। यह दिल्ली की हवा की बीमारी बन चुकी है। नागरिकों को साफ हवा और समय पर इलाज का अधिकार है। सरकार को इन सवालों का जवाब देना होगा, वरना दिल्लीवासी तय करेंगे कि उनकी जान की सुरक्षा किसके हाथों सुरक्षित है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *