
Guna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दम
गुना, 28 नवंबर। मध्यप्रदेश के गुना जिले में शनिवार दोपहर एक बेहद गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हुई। यह घटना मधुसूदनगढ़ क्षेत्र से गुजरने वाली लटेरी-सुठालिया सड़क पर घटी।
शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे इस सड़क पर दो बाइक विपरीत दिशाओं से आ रही थीं। इनमें से एक बाइक मधुसूदनगढ़ से निकलकर सुठालिया जा रही थी, वहीं दूसरी बाइक सुठालिया से चलकर मधुसूदनगढ़ लौट रही थी।
इसी बीच दोनों बाइकें आमने-सामने आ गईं और उनमें जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के असर से दोनों दोपहिया वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में दोनों बाइकों पर बैठे चारों लोगों की वहीं पर मौत हो गई। बताया गया है कि दोनों बाइक कई टुकड़ों में टूट गई थीं, जिससे टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मधुसूदनगढ़ पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को अस्पताल के लिए रवाना किया।
इसके बाद पुलिस ने मृतकों की पहचान की कोशिश की और चार में से तीन लोगों की पहचान कर ली गई। मृतकों में विदिशा जिले के रहने वाले भगवान सिंह सिलावट और शंभू चौरसिया के बेटे महेश चौरसिया के नाम हैं, जो भी विदिशा जिले के ही थे।
तीसरे मृतक बृजेश यादव हैं, जो मधुसूदनगढ़ के निवासी बताए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में लगी है।




आपकी राय