अस्पताल के बाहर सफाई अभियान चला मरीजों को कम्बल और फल बाँटें दीपक गाबा नें टीम के साथ
डॉ.अनिल गोयल ,संदीप कपूर भी थे साथ
नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संस्कृत राष्ट्रवाद और रचनात्मक कार्यों की भावना को साकार करते हुए एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों, बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना और यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया।

ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा ने सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए भाजपा द्वारा सभी मरीजों एवं उनके परिजनों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्यवर्धक फल भी वितरित किए गए, जिससे मरीजों के पोषण का ध्यान रखा जा सके।इस मानवीय पहल से अस्पताल परिसर में सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। अध्यक्ष दीपक गाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी “सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने चाचा नेहरू अस्पताल के बाहर सफाई अभियान चलाया। संस्कृत राष्ट्रवाद केवल विचार नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और सेवा का व्यवहारिक रूप है, जिसे ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।कार्यक्रम में उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों ने भाजपा के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की पहल से उन्हें कठिन समय में बड़ी राहत और संबल मिलता है।
भाजपा शाहदरा ज़िला ने संकल्प दोहराया कि भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए ऐसे रचनात्मक एवं सेवा-आधारित कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा, कृष्णा नगर विधायक डॉ अनिल गोयल, पार्षद संदीप कपूर, प्रवक्ता भारत गौड़, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय की डायरेक्टर डॉ मोनिका जुनेजा एवं सी.एम.ओं. डॉ मनीष सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।



