सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

नवादा में बाइक से टकराने के बाद 30 फीट नीचे गड्ढे में गिरी स्कॉर्पियो, 2 लोगों की मौत

2 मिनट पढ़ें

नवादा में बाइक से टकराने के बाद 30 फीट नीचे गड्ढे में गिरी स्कॉर्पियो, 2 लोगों की मौत

सड़क हादसे में स्कॉर्पियो चालक की मौके पर ही मौत हुई है जबकि बाइक सवार युवक पावापुरी जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया. दोनों शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

नवादा के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के लेधा गांव के समीप स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई. बाइक से टकराने के बाद स्कॉर्पियो करीब 30 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी. घटना में स्कॉर्पियो चालक और बाइक सवार युवक की मौत हुई है. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.

गया से परीक्षा देकर लौट रहा था बाइक सवार युवक

मृतकों की पहचान गोविंदपुर ऊपर बाजार निवासी आनंदी यादव के पुत्र दिनेश यादव और गोविंदपुर के दर्शन निवासी मुन्नी राम के पुत्र सत्यनारायण राम के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि युवक सत्यनारायण राम लाइब्रेरियन की परीक्षा देकर गया से लौट रहा था. घर पहुंचने से पहले गोविंदपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी.

इस हादसे में स्कॉर्पियो चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया. पावापुरी ले जाने के क्रम में रास्ते में ही बाइक चालक की मौत हो गई.

फिलहाल पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही एसआई निलेश कुमार मौके पर पहुंचे. दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेजा. एसआई निलेश कुमार ने कहा कि स्कॉर्पियो के नीचे उसका चालक दब गया था. हम लोगों ने तुरंत बाहर निकाला लेकिन अस्पताल लाने से पहले ही घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी. बाइक चालक को हम लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. यहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया था लेकिन ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी भी मौत हो गई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *