सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषGuru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीक

सोशल मीडिया पर वीडियो देख महिला सफाई कर्मचारी के घर पहुंचे संजय गहलोत

2 मिनट पढ़ें
सोशल मीडिया पर वीडियो देख महिला सफाई कर्मचारी के घर पहुंचे संजय गहलोत

सोशल मीडिया पर वीडियो देख महिला सफाई कर्मचारी के घर पहुंचे संजय गहलोत

Advertisement

सोशल मीडिया पर वीडियो देख महिला सफाई कर्मचारी के घर पहुंचे संजय गहलोत

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : मंगोलपुरी निवासी महिला सफाई कर्मचारी सुनीता जो करीब सन 1998 से करोल बाग जोन में कच्चे कर्मचारी के पद पर कार्यरत है, अब नियमानुसार जब निगम की तरफ से महिला को नियमित(पक्का)करने हेतु प्रक्रिया अपनाई गई जिसके तहत कर्मचारी को उपराज्यपाल द्वारा ऑफर लेटर भी दिया गया ,कर्मचारी का मेडिकल भी हो चुका है परन्तु उक्त महिला को ड्यूटी जॉइन करवाने के एवज में दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी और जैसा कि महिला ने बताया कि कर्मचारी को डरा धमकाकर जेल भेजने के लिए भी कहा गया जिसके फलस्वरूप महिला सफाई कर्मचारी सुनीता गहरे अवसाद में है।

यह कहना है दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमेन संजय गहलोत का | चेयरमैन संजय गहलोत ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मंगोलपुरी स्थित उस महिला कर्मचारी के घर पहुंचे । मौके पर उपस्थित महिला के पड़ोसियों से मिली जानकारी में बताया गया कि सुनीता ने तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसे पड़ोसियों के अथक प्रयासों से समय रहते बचा लिया गया।

Advertisement

संजय गहलोत ने बताया कि पीड़ित महिला ने मीडिया के सामने ही इस प्रकरण में शामिल उन अधिकारियों के नाम भी बताएं हैं जिन्हें अभी गुप्त रखा गया है, सोमवार को आयोग में सभी सम्बंधित अधिकारियों को बुलाकर इस केस की गहन जांच करके दोषियों के विरुद्ध मामला दर्ज़ किया जाएगा और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखने के पश्चात सफाई कर्मचारियों के अन्य संगठन एवं समाज सेवक भी पीड़ित महिला कर्मचारी सुनीता के घर पहुंचे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *