सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषGuru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीक

Yash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Yash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झा

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : करोड़ों पूर्वांचल समाज और सनातन को मानने वाले लोगो को धार्मिक आस्था पर चोट लगा है कोई भी सभ्य समाज के लोग ऐसे बेहूदापन कॉमेडी स्वीकार नहीं करेगा ऐसे लोगो को सख्त सजा मिलनी चाहिए! स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी के विरुद्ध खजुरी खास थाने में FIR दर्ज करने हेतु लिखित शिकायत दी तथा संबंधित डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे। उक्त जानकारी भाजपा पूर्वांचल मोर्चा उत्तर पूर्वी जिले के अध्यक्ष प्रमोद झा नें देते हुए कहा शिकायत में प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत जाँच एवं विधिसम्मत कार्रवाई का आग्रह किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी अध्यापक कुमार योगेश विनीत झा जिला उपाध्यक्ष, नन्द कुमार (पूर्वांचल मोर्चा में मंत्री) भी साथ रहे। प्रमोद झा नें कहा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर महिलाओं के सम्मान, धार्मिक आस्था और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं का अपमान स्वीकार्य नहीं है। कॉमेडियन द्वारा बिहार की पवित्र परंपराओं, सांस्कृतिक रीति-रिवाजों एवं मातृशक्ति के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार केवल एक राज्य नहीं, बल्कि गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, महान परंपराओं और सम्मानित मातृशक्ति की भूमि है। यहाँ की परंपराओं का अपमान करना करोड़ों बिहारवासियों की भावनाओं को आहत करना है। हमारी माताओं-बहनों की गरिमा पर की गई ऐसी टिप्पणी किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। हास्य के नाम पर किसी की संस्कृति, आस्था और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुँचाना मनोरंजन नहीं, बल्कि सामाजिक मर्यादाओं का गंभीर उल्लंघन है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी को भी बिहार की अस्मिता और मातृशक्ति के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं दिया जा सकता। यश माहेश्वरी एक स्टैंड-अप कॉमेडियन और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो नवंबर 2026 में छठ पूजा और बिहार की महिलाओं के सिंदूर की परंपरा पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण विवादों में आए|। 21 नवंबर 2026 को उन्होंने अपने यू ट्यूब चैनल पर एक स्टैंड-अप क्लिप साझा की, जिसमें छठ पूजा के दौरान बिहार की महिलाओं द्वारा लगाए जाने वाले लंबे सिंदूर को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई थी | इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया हुई। भाजपा नेत्री ऋतु जायसवाल सहित कई लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की। 24 नवंबर 2026 को पटना के साइबर थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई। हालांकि चौतरफा विरोध के बीच यश माहेश्वरी ने विवादित वीडियो हटाया और एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उनका इरादा नहीं था और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराएंगे |

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *