सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषGuru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीक

Delhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयल

3 मिनट पढ़ें
संजय गोयल
Advertisement

Delhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयल

नई दिल्ली, (रविंद्र कुमार): राजधानी दिल्ली में यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में प्रस्तावित फ्लाईओवर एवं अंडरपास परियोजनाएं आने वाले समय में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती हैं। दिल्ली के प्रमुख व्यस्त मार्गों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के उद्देश्य से आईटीओ, ओखला और छतरपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित निर्माण कार्यों को जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। शाहदरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय गोयल ने इन विकास योजनाओं का स्वागत करते हुए कहा कि बेहतर सड़क ढांचा किसी भी महानगर की प्रगति का आधार होता है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से दिल्लीवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुविधाजनक होगा। संजय गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन सरकार राजधानी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का लक्ष्य केवल सड़कों का निर्माण करना नहीं, बल्कि ऐसी यातायात व्यवस्था विकसित करना है, जिससे आम नागरिकों का समय बचे और दिल्ली के विकास को नई गति मिले। उन्होंने कहा कि आईटीओ, ओखला और छतरपुर जैसे व्यस्त क्षेत्रों में फ्लाईओवर और अंडरपास बनने से यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। विशेष रूप से पूर्वी दिल्ली से नई दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ओखला के क्राउन प्लाजा जंक्शन पर प्रस्तावित फ्लाईओवर और ओखला एस्टेट रोड पर अंडरपास बनने से औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी। वहीं, छतरपुर के 100 फुटा रोड पर प्रस्तावित फ्लाईओवर से मंदिरों, फूल मंडी, फार्म हाउस और महरौली-गुरुग्राम रोड की ओर आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलने की संभावना है। संजय गोयल ने कहा कि दिल्ली में प्रतिदिन लाखों लोग अपने काम, कारोबार, शिक्षा और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करते हैं। यातायात जाम के कारण उनका कीमती समय और ईंधन दोनों बर्बाद होते हैं। इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से आम जनता के साथ-साथ व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की दूरदर्शी योजनाएं दिल्ली को बेहतर सड़क नेटवर्क, आधुनिक यातायात सुविधाओं और मजबूत आधारभूत ढांचे वाला शहर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *