सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषGuru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीक

MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए 2500 अवकाशकालीन वैकल्पिक सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए दिल्ली नगर निगम डेम्स कमेटी के चेयरमेन संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा महापौर प्रवेश वाही तथा शीर्ष नेत्रत्व का आभार व्यक्त किया | संदीप कपूर नें कहा भाजपा जो कहती है उसे पूरा करके दिखाती है | महापौर प्रवेश वाही ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजधानी की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त मानव संसाधन की जरूरत है।डेम्स समिति अध्यक्ष संदीप कपूर ने नए 2500 कर्मचारियों की भरती के प्रस्ताव को पास करने के लिए मेयर प्रवेश वाही , मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा का धन्यवाद किया और आशा व्यक्ति की इन कर्मचारियों की भर्ती के बाद दिल्ली की सफाई व्यवस्था को और अच्छा और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। भर्ती प्रक्रिया में दिल्ली में पिछले पांच वर्षों से रहने वाले अभ्यर्थियों को ही मौका मिलेगा। साथ ही आवेदक का उसी जोन का निवासी होना भी अनिवार्य किया गया है, जहां के लिए वह आवेदन करेगा। निगम ने आवेदन पत्र निशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए 2500 अवकाशकालीन वैकल्पिक सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। विज्ञापन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। महापौर ने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी। इसके लिए उपायुक्त स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीमें गठित की जाएंगी। एक टीम आवेदन पत्र प्राप्त करने, दूसरी टीम दस्तावेजों की जांच और तीसरी टीम शारीरिक परीक्षण की प्रक्रिया की निगरानी करेगी। भर्ती निर्धारित नियमों और पात्रता मानदंडों के आधार पर होगी। करुणामूलक आधार पर नियुक्त 177 कर्मचारियों की सेवाएं एक अप्रैल 2004 से नियमित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा दिवंगत निगम कर्मचारियों के 65 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की स्वीकृति दी गई है। इनकी नियुक्ति मल्टी टास्किंग स्टाफ (इंजीनियरिंग) के पद पर होगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *