सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

योगी के शपथ ग्रहण से पहले खुद ही थाने पहुंच रहे हिस्ट्रीशीटर, बोले- सरेंडर करने आए हैं गोली मत मारना…अब नहीं करेंगे अपराध

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले है लेकिन इससे पहले ही अपराधियों के मन में दहशत साफ़ नजर है। अपराधी जुर्म ना करने की कसम खाने लगे हैं। योगी सरकार के पिछले कार्यकाल में अपराधियों के हुए ताबड़तोड़ एनकाउंटर और एक बार फिर बदमाशों के खिलाफ सरकार की ओर से सख्त कदम उठाए जाने की संभावना को देखते हुए अपराधियों ने अपने आप बिना किसी दबाव के सरेंडर करना शुरू कर दिया है। आज चिलकाना थाने में चार हिस्ट्रीशीटरों ने पहुंचकर पुलिस के सामने हाजिरी लगाई है। पिछले 2-3 दिनों में उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिसमे हिस्ट्रीशीटर सरेंडर करते हुए नजर आये। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने 10 मार्च के बाद बदमाशों की गर्मी उतारने और मई-जून में शिमला बना देने का वादा किया था। सहारनपुर में चिलकाना थाने के एसओ सत्येंद्र राय ने दो दिन पहले चिलकाना थाने का चार्ज संभाला था। इसके बाद उन्होंने हिस्ट्रीशीटर की निगरानी कराई। रात को जब पुलिस ने घर पहुंचकर दबिश दी तो खलबली मच गई। इसके बाद चार हिस्ट्रीशीटर लाइन लगाकर थाने पर पहुंचे। सभी ने अपराध न करने की कसम खाई। साथ ही कहा कि वह गांव में ही रहकर अपना काम करेंगे। जब भी पुलिस बुलाएगी थाने पहुंचकर हाजिरी लगाएंगे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *