सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Ram Mandir Celebration: राम मंदिर के उद्घाटन के बाद दिवाली जैसा माहौल, रोशनी से नहाए शहर के शहर

2 मिनट पढ़ें
Ram Mandir Celebration: राम मंदिर के उद्घाटन के बाद दिवाली जैसा माहौल, रोशनी से नहाए शहर के शहर

Ram Mandir Celebration: राम मंदिर के उद्घाटन के बाद दिवाली जैसा माहौल, रोशनी से नहाए शहर के शहर

Advertisement

Ram Mandir Celebration: राम मंदिर के उद्घाटन के बाद दिवाली जैसा माहौल, रोशनी से नहाए शहर के शहर

Ram Lalla Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार (22 जनवरी) की दोपहर को हो गई. भगवान राम बाल रूप में अपने भक्तों को दर्शन देंगे. इसके बाद शाम को पूरे देश में दिवाली वाला माहौल बन गया और इसे लोग दीपोत्सव के रूप में मना रहे हैं. लोग अपने घरों में दीपक जला रहे हैं और शहर के शहर रोशनी से सराबोर नजर आ रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने आवास पर ज्योति प्रज्वलित की और इसको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर करते हुए लिखा, “रामज्योति!” इससे पहले उन्होंने लोगों से अपील की थी कि अयोध्या धाम में आज राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं. इस पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों से मेरा आग्रह है कि रामज्योति प्रज्वलित कर अपने घरों में भी उनका स्वागत करें. जय सियाराम!

Advertisement

देश में दिवाली सा माहौल

राम मंदिर के उद्घाटन के बाद एक तरफ जहां अयोध्या नगरी रोशनी से नहाई हुई है तो वहीं नेपाल के जनकपुर में लोगों ने दीपक जलाए हैं. अयोध्या की सरयू नदी के किनारे दीपोत्सव हो रहा है और फाउंटेन भी रंग बिरंगी रोशनी से नहाए नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही अयोध्या मंदिर की अगर बात की जाए तो रात में रामलला का मंदिर बहुत ही भव्य नजर आ रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *