सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

गरीबों को लोकसभा चुनाव 2024 तक मुफ्त राशन देने की तैयारी, होली बाद बंद नहीं होगा वितरण

2 मिनट पढ़ें
गरीबों को लोकसभा चुनाव 2024 तक मुफ्त राशन देने की तैयारी, होली बाद बंद नहीं होगा वितरण

गरीबों को लोकसभा चुनाव 2024 तक मुफ्त राशन देने की तैयारी, होली बाद बंद नहीं होगा वितरण

Advertisement

गरीबों को लोकसभा चुनाव 2024 तक मुफ्त राशन देने की तैयारी, होली बाद बंद नहीं होगा वितरण

यूपी में प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन का वितरण लोकसभा चुनाव 2024 तक करने की तैयारी है। यह योजना होली के बाद बंद होने वाली थी पर इसे विस्तार देने की तैयारी राज्य सरकार कर रही है। इस संबंध में जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जनता को होली व दिवाली पर महंगाई से राहत देने के लिए एक-एक गैस सिलेंडर भी देने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव खाद्य व रसद विभाग ने शासन को भेज दिया है।

प्रदेश में कोरोना काल के दौरान गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना शुरू की

प्रदेश में कोरोना काल के दौरान गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना शुरू की गई थी जिसे नवंबर 2021 तक जारी रखना था पर चुनाव और कोरोना के कारण लोगों की आमदनी पर पड़े प्रभाव को देखते हुए योगी सरकार ने मार्च के अंत तक इस योजना के जारी रखने का एलान किया था।

Advertisement

सरकार अब डिलीवरी सिस्टम को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी

विधानसभा चुनाव में योगी सरकार के सुशासन यानी बेहतर कानून-व्यवस्था तथा डिलीवरी सिस्टम यानी लाभार्थियों तक कारगर तरीके से लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मिली सफलता का असर साफ नजर आया। माना जा रहा है कि लाभार्थी वर्ग की वोटिंग ने जाति और धर्म के आधार पर वोटिंग पैटर्न को बदलने की शुरुआत कर दी है। सरकार अब डिलीवरी सिस्टम को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

योगी सरकार ने प्रदेश में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का एक बड़ा समूह तैयार किया

योगी सरकार ने प्रदेश में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का एक बड़ा समूह तैयार किया। इस समूह में महिलाएं, आदिवासी, दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक शामिल हैं। प्रदेश में 15 करोड़ से अधिक लोगों को योगी सरकार ने पीएम आवास योजना के अंतर्गत घर, खाद्यान्न योजना के तहत मुफ्त राशन, शौचालय व उज्ज्वला योजना का लाभ मुहैया कराया। योगी सरकार में हर जिले के लिए एक जैसी व्यवस्था पर अमल हुआ। इसका नतीजा ये हुआ कि बेरोजगारी, महंगाई और जातीय गोलबंदी जैसी विपक्ष की तमाम कोशिशों की काट भाजपा ने इसी लाभार्थी वर्ग के बूते की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *