सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

पीएम मोदी आज काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे, सीएम शिवराज सिंह भी होंगे शामिल

2 मिनट पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव क्षेत्र वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना का आज सोमवार को शुभारंभ होगा। प्रधानमंत्री मोदी एक भव्य कार्यक्रम में इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना के तहत गंगा घाट से सीधे भगवान विश्वनाथ के मंदिर तक कॉरिडोर बनाया गया है। इसके रास्ते में आने वाले मकान, छोटे-छोटे मंदिर आदि सब हटाए गए हैं। इस परियोजना पर करीब आठ सौ करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

इस कार्यक्रम में के मौके पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी वाराणसी पहुंचेंगे और पूरे देश में लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के अलावा देश भर के तीन हजार से ज्यादा धर्माचार्य संत और गणमान्य लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस शुभारंभ कार्यक्रम का देश भर में 51 हजार जगहों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे विशेष विमान से वाराणसी पहुंचेंगे और सबसे पहले कालभैरव मंदिर पहुंच वहां पूजा करेंगे। इसके बाद वे राजघाट जाएंगे, क्रूज पर सवार होकर वे ललिता घाट पहुंचेंगे। उसके आगे उनको गंगाजल सहित देश की अन्य नदियों के जल का घड़ा सौंपा जाएगा। जल लेकर वे पैदल ही चौक से होते हुए सीधे मंदिर के गर्भगृह में जाएंगे। वहां 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक व विधिवत पूजा अर्चना कराई जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक शुभ मुहूर्त में काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। वे परिसर में घूम कर वहां हुए निर्माण कार्यों को भी देखेंगे। इसके बाद वहां से निकल कर प्रधानमंत्री बनारस रेल कारखाना के अतिथि गृह पहुंचेंगे। सोमवार को शाम साढ़े पांच बजे वे रविदास घाट पहुंचेंगे और गंगा आरती में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री इसी दौरान सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे। प्रधानमंत्री रात को वाराणसी में ही रूकेंगे और मंगलवार को कई और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *