सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफरामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबा

IND vs AUS 1st Test: जसप्रीत बुमराह ने अकेले तोड़ दी कंगारुओं की कमर, ऐसा करने वाले बनें विश्व के दूसरे गेंदबाज

2 मिनट पढ़ें
IND vs AUS 1st Test

IND vs AUS 1st Test: जसप्रीत बुमराह ने अकेले तोड़ दी कंगारुओं की कमर, ऐसा करने वाले बनें विश्व के दूसरे गेंदबाज

Jasprit Bumrah Record Steve Smith: जसप्रीत बुमराह ने पर्थ में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. दिन खत्म होने तक अपनी पहली पारी में बैटिंग कर रही ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट गंवा दिए, जिसमें 4 विकेट बुमराह के नाम पर रहे. इन विकेट के साथ बुमराह ने एक ऐसा रिकॉर्ड कायम कर दिया, जो इससे पहले सिर्फ एक गेंदबाज ने बनाया, यानी अब बुमराह ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए.

दरअसल बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा. इससे पहले सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने स्टीव स्मिथ को टेस्ट में गोल्डन डक पर आउट किया था. अब बुमराह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है. गौर करने वाली बात यह है कि यह स्टीव स्मिथ का घरेलू टेस्ट में पहला गोल्डन डक रहा. दोनों ही गेंदबाजों ने स्मिथ को एलबीडब्ल्यू के जरिए गोल्ड डक पर पवेलियन की राह दिखाई.

बुमराह ने लगातार झटके दो विकेट  

बुमराह ने लगातार दो बल्लेबाजों को आउट किया. पहले उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को पवेलियन भेजा. फिर अगली गेंद पर बुमराह ने स्टीव स्मिथ को गोल्डन डक पर पवेलियन की राह दिखा दी. बुमराह ने ख्वाजा को कैच के जरिए और स्मिथ को एलबीडबल्यू के जरिए पवेलियन की राह दिखाई.

पहले ही दिन बुमराह ने किया कमाल

टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया और टीम 150 रनों पर ढेर हो गई. फिर अपनी पहली पारी में बैटिंग के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम भी बैटिंग में बेहद कमजोर दिखाई दी. मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दिन खत्म होने तक 67 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए. इस दौरान भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट अपने नाम किए. बुमराह ने उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, नाथन मैकस्वीनी और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को अपना शिकार बनाया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *