Delhi Lakshmi Yojana 2026: दिल्ली लक्ष्मी योजना ट्रिपल इंजन सरकार का रक्षाबंधन पर बहनों को नायाब तोहफा : रीना माहेश्वरी
नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : रक्षाबंधन के त्योहार से पहले दिल्ली सरकार महिलाओं को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लंबे समय से लंबित दिल्ली लक्ष्मी योजना को आखिरकार मंजूरी दे दी है। इस विषय पर बात करते हुए अशोक नगर वार्ड की निगम पार्षद रीना माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली की जनता से किया अपना वादा किया पूरा और मैं दिल्ली लक्ष्मी योजना को शुरू होने पर सभी महिलाओं को बहुत बहुत बधाई देती हूं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अब दिल्ली की महिलाओं के अकाउंट में हर महीने 2500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। रीना माहेश्वरी ने बताया कि दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किश्त रक्षाबंधन के मौके पर पात्र महिलाओं के बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली लक्ष्मी योजना को पारदर्शी और सही तरीके से लागू करने के लिए एक खास डिजिटल पोर्टल तैयार किया गया है जो 1 अगस्त 2026 से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
रीना माहेश्वरी ने बताया कि कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब दिल्ली लक्ष्मी योजना को ग्राउंड पर उतारने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं और 1 अगस्त से पोर्टल चालू होते ही दिल्ली की महिलाएं इस योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगी। उन्होंने कहा कि ये दिल्ली की बहनों के लिए सच में बहुत खुशी का मौका है कि भाजपा सरकार ने सत्ता संभालने के सिर्फ एक साल से कुछ ज्यादा समय में ही दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी दे दी है। रीना माहेश्वरी ने कहा कि एलिजिबल कैटेगरी में आने वाली सभी बहनें दिल्ली लक्ष्मी योजना का फायदा ले सकेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली की जनता से किए अपने हर वादे को पूरा करने के लिए हर संभव कार्य कर रही है और धीरे धीरे आगे इसी तरह भाजपा दिल्ली की जनता से किए अपने हर वादे को पूरा करेगी।



