सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

लंदन में US दूतावास के पास संदिग्ध पैकेज में धमाका! ब्रिटेन में अलर्ट, खाली कराया गया गैटविक एयरपोर्ट

2 मिनट पढ़ें
लंदन

लंदन में US दूतावास के पास संदिग्ध पैकेज में धमाका! ब्रिटेन में अलर्ट, खाली कराया गया गैटविक एयरपोर्ट

लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने पुष्टि की है कि शुक्रवार को नाइन एल्म्स में अमेरिकी दूतावास के पास एक नियंत्रित विस्फोट किया गया था. यह घटना उस समय हुई जब इलाके में एक संदिग्ध पैकेज मिलने की सूचना मिली थी. इस घटना के बाद गैटविक एयरपोर्ट को खाली करवा दिया गया है. लंदन में अमेरिकी दूतावास ने कहा, “स्थानीय अधिकारी लंदन में अमेरिकी दूतावास के बाहर एक संदिग्ध पैकेज की जांच कर रहे हैं. मेट पुलिस मौजूद है और सावधानी के तौर पर पोंटन रोड को बंद कर दिया गया है.”

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि हमले में कोई घायल तो नहीं हुआ है, लेकिन एहतियात के तौर पर दूतावास के पश्चिमी हिस्से की एक सड़क बंद कर दी गई है. लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस सर्विस का कहना है कि वह घटना की जांच जारी रख रही है.

 

अमेरिकी दूतावास ने 22 22 नवंबर के लिए सभी अपॉइंटमेंट्स किए रद्द

एक्स पर एक पोस्ट जारी करते हुए अमेरिकी दूतावास ने कहा, “दूतावास सामान्य व्यावसायिक संचालन पर वापस आ गया है, सिवाय इसके कि 22 नवंबर के लिए सभी सार्वजनिक अपॉइंटमेंट्स (वीज़ा अपॉइंटमेंट्स, पासपोर्ट अपॉइंटमेंट्स और अन्य अमेरिकी नागरिक सेवाएं) रद्द कर दी गई हैं. आवेदकों को पुनर्निर्धारित करने के लिए ईमेल के माध्यम से संपर्क किया जाएगा. स्थानीय अधिकारियों ने दूतावास के बाहर एक संदिग्ध पैकेज की जांच की और उसे हटा दिया.”

अमेरिकी दूतावास ने मेट पुलिस का किया धन्यवाद

अमेरिकी दूतावास मेट पुलिस को धन्यवाद करते हुए कहा, “आपकी त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद और इस समय आपके सहयोग और धैर्य के लिए सभी आगंतुकों को धन्यवाद.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *