सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

‘पुष्पा 2’ के गाने “किसिक” के लॉन्च से पहले वाराणसी पहुंचीं श्रीलीला, गंगा आरती कर लिया आशीर्वाद

2 मिनट पढ़ें
पुष्पा 2

‘पुष्पा 2’ के गाने "किसिक" के लॉन्च से पहले वाराणसी पहुंचीं श्रीलीला, गंगा आरती कर लिया आशीर्वाद

Pushpa 2 New Song: अपने शानदार प्रेसेंस और जबरदस्त डांस मूव्स के साथ, श्रीलीला हमेशा दर्शकों का दिल जीत लेती हैं. एक्ट्रेस महेश बाबू के साथ ‘गुंटूर करम’ के पॉपुलर गाने “कुर्ची मदथापेट्टी” से काफी पॉपुलर हुई थी. अब वो एक और एपिक डांस नंबर के साथ ‘पुष्पा 2: द रूल’ में वापस आ रही हैं. जो इस साल की सबसे बड़ी फिल्म है. अब जब, उनकी परफॉर्मेंस को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं. ऐसे में श्रीलीला ने हाल ही में गाने की रिलीज से पहले वाराणसी का दौरा कर आशीर्वाद लिया.

“किसिक” के रिलीज से पहले वाराणसी पहुंचीं श्रीलीला

श्रीलीला ने अपनी मां के साथ वाराणसी में गंगा किनारे आरती कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान एक्ट्रेस भक्ति में रमी हुई नजर आई. एक्ट्रेस ने अपने मच अवेटेड गाने “किसिक” की रिलीज से पहले इस पवित्र स्थल की यात्रा की है. एक्ट्रेस की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. जिसमें वो जिसमें वो ग्रीन कलर के सूट में नजर आ रही हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस गंगा आरती करती करती दिखाई दी हैं.

‘पुष्पा 2’ के गाने

अल्लू अर्जुन के साथ ‘पुष्पा 2’ में मचाएंगी धमाल

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और शानदार डांसर अल्लू अर्जुन के साथ मंच पर नजर आने वाली श्रीलीला, अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से स्क्रीन पर धमाल मचाने वाली हैं. हाल ही में रिलीज़ हुआ पोस्टर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा चुका है, और अब हर कोई गाने में उन्हें देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

कब रिलीज होगी ‘पुष्पा 2’ ?

बता दें कि ‘पुष्पा 2’ से पहले श्रीलीला ‘गुंटूर करम’ में श्रीलीला नजर आई थी. इसने उन्हें पूरे देश में हिट बना दिया था. अब सभी की नजरें ‘पुष्पा 2: द रूल’ के गाने “किसिक” पर हैं, जिसमें उनका आने वाला प्रदर्शन एक और शानदार धमाका करने का वादा करता है. बता दें कि ये फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *