Home धर्म-कर्म Sai Mandir 20th anniversary: श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना...

Sai Mandir 20th anniversary: श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया : विपिन शर्मा

0
8

Sai Mandir 20th anniversary: श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया : विपिन शर्मा

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : कबूल नगर शाहदरा स्थित प्रसिद्ध श्री साईं मंदिर, काबुल नगर के 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया और भजन-कीर्तन, आरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर का निर्माण पूर्व विधायक एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राम बाबू शर्मा द्वारा कराया गया था। आज यह मंदिर शाहदरा एवं एनसीआर के क्षेत्रों में आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।

मंदिर के संचालन में पारस शर्मा एवं पूर्व विधायक विपिन शर्मा अपने सहयोगियों के साथ सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। स्थापना दिवस समारोह के दौरान आयोजित भजन-कीर्तन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक विपिन शर्मा, जो स्वर्गीय श्री राम बाबू शर्मा के सुपुत्र हैं, ने उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं समाजसेवियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह में पूर्व विधायक भीष्म शर्मा वीर अर्जुन समाचार पत्र के मेट्रो एडिटर अश्विनी भारद्वाज, निगम पार्षद रितेश सूजी ,चन्द्र प्रकाश शर्मा,शिवानी पांचाल , सुनीता धवन अध्यक्ष जिला कृष्णा नगर महिला कांग्रेस सहित अनेक गणमान्य राजनेताओं , समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की तथा मंदिर की उन्नति, क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here