सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के इंदौर शहर आने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले संदिग्ध आरोपी को नागदा पुलिस ने पकड़ लिया है। इस मामले की जानकारी नागदा पुलिस ने इंदौर क्राइम ब्रांच को दी है। अब क्राइम ब्रांच नागदा आकर उक्त व्यक्ति कि शिनाख्त करेगी कि वह आरोपी है या नहीं। नागदा थाना प्रभारी श्याम चंद्र शर्मा ने बताया कि इंदौर क्राइम ब्रांच ने उन्हें एक फोटो भेजा था और सूचना दी थी कि राहुल गांधी को धमकी देने वाले आरोपी का हुलिया यह है। क्राइम ब्रांच ने बताया था कि इस कि इसकी तलाश है।

पकड़ा गया आरोपी नरेंद्र ने ही 16 नवंबर को गुजराती स्वीट्स पर धमकी भरा पत्र भेजा था। पत्र में इंदौर में बम धमाके और राहुल गांधी-कमलनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मिठाई व्यवसायी अजय जैन प्रेमचंद जैन की शिकायत पर आरोपित पर केस दर्ज किया था।पुलिस की 10 टीमों ने इंदौर,उज्जैन,नागदा,रतलाम सहित 15 शहरों में छानबीन की, लेकिन नरेंद्र हाथ नहीं आया। बुधवार को जवानों ने ढाबे पर देखा और पकड़ लिया। उसने बताया कि परिवार कांग्रेस समर्थक था, लेकिन बाद में उसकी मानसिकता बदल गई। जिस खालसा चौक में कमलनाथ का विरोध हुआ उस दिन भी नरेंद्रसिंह मौजूद था।

Advertisement

फोटो के आधार पर नागदा पुलिस पिछले कुछ दिनों से उसे तलाश रही थी। गुरुवार को पुलिस को दोपहर 2 बजे सूचना मिली कि इस हुलिए वाला व्यक्ति नागदा में बाईपास पर एक होटल पर खाना खा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और उस व्यक्ति को पकड़कर थाने ले आई है। 69 वर्षीय नरेंद्रसिंह कम पढ़ा-लिखा है, लेकिन शातिर है। वह जहां भी जाता था डायरी में नाम-पता लिख लेता था। विद्यानगर गुरुद्वारा पर रुकने के दौरान गुजरात स्वीट्स का डिब्बा देख लिया था। उस पर गुजरात-बंगाली स्वीट्स लिखा हुआ था। करनाल जाने के दौरान अमनदीप का वोटर आइडी मिल गया था। रतलाम विधायक चेतन्य कश्यप के घर से थोड़ी दूरी पर नई रोड गुरुद्वारा है। यहां आते-जाते वक्त विधायक का नाम-पता लिख लिया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *