सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

MCD चुनावों के लिए भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, गरीबों को आवास, पांच रुपये में खाना

2 मिनट पढ़ें
Advertisement
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राज्य भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सांसदों के साथ एमसीडी चुनाव के लिए भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ लॉन्च किया। भाजपा ने एमसीडी चुनाव के लिए 12 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया जिसमें दावा किया गया है कि दिल्ली को ढलाव मुक्त किया जाएगा। इस दिशा में कार्य करने की योजना तैयार की गई है अनाधिकृत कॉलोनियों का हाउस टैक्स माफ होगा। जहां झुग्गी वहां मकान की योजना केंद्र सरकार के माध्यम से पूरी कराई जाएगी। फैकटरी लाइसेंस समाप्त किया जाएगा पिछले साल प्रस्ताव पास किया था मगर दिल्ली सरकार ने इस प्रस्ताव को रोक दिया था इस बार प्रस्ताव लागू कराया जाएगा। सभी इलाकों में विकास कार्य किए जाएंगे सड़क बनाई जाएंगी नाले नालियों का निर्माण किया जाएगा।
भाजपा ने दिल्ली का विकास और समस्याओं का समाधान होने का दावा किया। संकल्प पत्र में निगम की सुविधाएं मोबाइल और डिजिटल माध्यम से दिए जाने के साथ सरकार बनने पर 100 दिन के अंदर एमसीडी एप पर सभी जानकारी देने की बात कही है। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के लिए दिल्ली को हरा-भरा बनाने का वादा किया है। सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि घर-घर से कूड़ा उठाना और स्ट्रीट लाइटों को एलईडी लगाकर दिल्ली को एमसीडी ने चमकाया है। गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि केजरीवाल सरकार की लापरवाही की वजह से दिल्ली के लोग गंदा व जहरीला पानी को पीने को मजबूर हैं। जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। दिल्ली में काम करने के बावजूद लोग नोएडा और दिल्ली से सटे इलाकों में रह रहे हैं।

Advertisement
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी केंद्र और निगम के साथ मिलकर काम करने और दिल्ली की जनता की सेवा करने, झुग्गी पुनर्वास और झुग्गियों में सुविधाएं लाने के अपने कर्तव्य में पूरी तरह से विफल रही है। आप ने दिल्ली को भ्रष्ट सरकार के अलावा कुछ नहीं दिया। साथ ही उन्होने कहा कि 4 दिसंबर को लोग बड़ी संख्या में निकलेंगे और बीजेपी के समर्थन में मतदान  करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *