सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सांसद मनोज तिवारी ने दिलाई विकसित भारत के लक्ष्य की शपथ

2 मिनट पढ़ें
सांसद मनोज तिवारी ने दिलाई विकसित भारत के लक्ष्य की शपथ

सांसद मनोज तिवारी ने दिलाई विकसित भारत के लक्ष्य की शपथ

Advertisement

सांसद मनोज तिवारी ने दिलाई विकसित भारत के लक्ष्य की शपथ

* उजाला गैस योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित किए

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पांचवा पुस्ता गवरी में लगाए गए
शिविर में लाभार्थियों को उजाला गैस योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित किए एवं अन्य विभागों के द्वारा योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उपस्थित लाभार्थियों कर्मचारियों अधिकारियों एवं स्थानीय निवासियों को विकसित भारत के लक्ष्य प्राप्ति के लिए योगदान की शपथ दिलाई इस अवसर पर उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीएम अरुण मिश्रा सीलमपुर एसडीएम शरत कुमार विधायक अजय महावर जिला अध्यक्ष पूनम चौहान भाजपा नेता आनंद त्रिवेदी चौधरी महक सिंह उपाध्यक्ष योगेंद्र राजोरा, विनोद जायस , मंडल अध्यक्ष भुवनेश सिंघल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे |

Advertisement

मनोज तिवारी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत पर आधारित विकसित भारत का लक्ष्य तय किया और इस पर आधारित केंद्र सरकार की योजनाएं बनाई जो आज जन-जन तक पहुंच रही हैं उज्जवला गैस जहां गरीब माता बहनों के आंखों से आंसू पहुंचने का काम कर रही है वहीं आयुष्मान भारत योजना गरीबों को जीवन का अभय दान देकर स्वास्थ्य की गारंटी देने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की हर नीति सबको साथ लेकर सबके विकास के संकल्प की यात्रा है और मोदी के विकास की गारंटी वाली यह गाड़ी घर-घर जाकर लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है मनोज तिवारी ने विकसित भारत के संकल्प की लक्ष्य यात्रा में जन-जन के सहयोग को सुनिश्चित करने के लिए शपथ दिलाई और केंद्र सरकार की योजनाओं का अभय दान हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए उन्होंने कहा की 2014 से 2024 तक की यात्रा विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुई अब केंद्र सरकार की योजनाओं के बल पर विश्व गुरु भारत बनाने के लिए देश के 140 करोड़ देशवासियों ने मोदी सरकार के साथ चलने का मन बना लिया है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *