सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

एमसीसी ने ‘नॉन स्ट्राइकर’ छोर पर रन आउट के नियम के शब्दों में बदलाव किया

2 मिनट पढ़ें

मेर्लबोन क्रिकेट क्लब ने  स्वीकार किया कि ‘नॉन स्ट्राइकर’ छोर पर बल्लेबाज के रन आउट के संबंध में नियम में कुछ अस्पष्टता थी और उसने कहा कि सभी तरह के संदेह को खत्म करने के लिये वे इस नियम के शब्दों में बदलाव कर रहे थे। बिग बैश लीग में आस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा की घटना के एक हफ्ते बाद नियम के शब्दों को बदला गया। मेलबर्न स्टार्स के कप्तान ने मेलबर्न रेनेगेड्स के बल्लेबाज टॉम रोजर्स को ‘मांकड’ तरीके से आउट करने की कोशिश की लेकिन वह टीवी अंपायर द्वारा खुद ही गलती करते हुए पकड़़े गये जिससे इस ऑफ स्पिनर को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी। जम्पा अपना फॉलो थ्रू पूरा करने के बाद मैकेंजी हार्वे को गेंद फेंकने ही वाले थे कि वह पलटे और उन्होंने रोजर्स की गिल्लियां उड़ा दी और अंपायर को बल्लेबाज को बाहर करने का इशारा किया।

लेकिन अंपायर ने जम्पा की अपील को टीवी अंपायर को रैफर कर दिया। थर्ड अंपायर ने कहा कि जम्पा की बांह गेंद रिलीज के समय ‘वर्टिकली’ ज्यादा आगे चली गयी। गुरूवार को एमसीसी ने बीबीएल की घटना पर बयान जारी कर कहा कि अंपायरों ने सही फैसला किया। लेकिन एमसीसी ने भी जोड़ा कि नियम की शब्दावली में कुछ संदेह था जिसके कारण ही संदेह हुआ होगा और अब नियम 38.3 के शब्दों में बदलाव से बेहतर स्पष्टता होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *