Home देश दुनिया WFI चीफ बृजभूषण सिंह पर लगे आरोपों की जांच करेगी 7 सदस्यों...

WFI चीफ बृजभूषण सिंह पर लगे आरोपों की जांच करेगी 7 सदस्यों की कमेटी

0
152

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अब यह मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। पहलवानों के विरोध प्रदर्शन को अब दूसरे खिलाड़ियों का साथ मिल रहा है। कई खिलाड़ियों ने नेशनल चैंपियनशिप का बायकॉट कर दिया है और जंतर मंतर के लिए रवाना हो गए हैं। इस बीच WFI के अध्यक्ष के तेवर गर्म हैं। उन्होंने साफ कहा है कि वे इस्तीफा नहीं देंगे। इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि टीम के रुकने की व्यवस्था हम नहीं करते, रुकने की व्यवस्था आयोजक करते हैं। हर देश की टीम को अलग-अलग जगह ठहराया जाता है। जिस खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि दरवाजा खुला था। वह उस टूर्नामेंट में नहीं थी।

खेल मंत्री के साथ गुरुवार को हुई बैठक में किसी तरह का नतीज नहीं निकला, जिसके बाद अब पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, रवि दहिया और दीपक पूनिया से मिले पत्र पर चर्चा और निर्णय लेने के लिए शुक्रवार शाम को भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारी परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में भारतीय ओलंपिक संघ ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में मैरी कॉम, डोला बनर्जी, अलकनंदा अशोक, योगेश्वर दत्त, सहदेव यादव और 2 अधिवक्ता हैं।

बता दें कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर तीन दिन से पहलवान धरना दे रहे हैं। बुधवार को भारतीय पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक समेत 30 पहलवानों ने कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला और विरोध-प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों का कहना था कि महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण किया जाता है। उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। WFI अध्यक्ष सरेआम पहलवानों के साथ अभद्रता करते हैं। गाली-गलौज की जाती है। पहलवानों का दावा है कि कुश्ती महासंघ नियमों के नाम पर रेसलर्स का उत्पीड़न कर रहा है। पहलवानों ने कुश्ती महासंघ को भंग करने की मांग उठाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here