सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

12 घंटे के अंदर पटना में टूट गई शादी, दुल्हन ने दूल्हे को दिया तीन तलाक, जानें वजह

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पटना में 12 घंटे के अंदर टूट गई शादी, दुल्हन ने दूल्हे को दिया तीन तलाक, जानें वजह

Bride Gives Triple Talaq To Groom Within 12 Hours Of Marriage In Patna |  Bihar News: पटना में शादी बना मजाक, 12 घंटे के अंदर 'दुल्हन' ने 'दूल्हे' को  दिया 'तीन तलाक'!

पटना के फुलवारी शरीफ इलाके का मामला है. दोनों पक्षों के माता-पिता ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन मानने के लिए तैयार नहीं हुई.

शादी को यादगार बनाने के ल‍िए अक्सर ग्रैंड तरीका अपनाया जाता है. दुल्‍हन की भव्‍य एंट्री होती है और दूल्‍हा अपनी होने वाली पत्‍नी का स्टेज पर वेलकम करता है. हालांकि कभी-कभी शादियों में ऐसी घटना भी हो जाती है क‍ि विवाह के टूटने की नौबत आ जाती है. ऐसा ही एक मामला राजधानी पटना से सामने आया है. रविवार (29 अक्टूबर) को पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में एक महिला ने शादी के 12 घंटे के भीतर अपने पति को ‘तीन तलाक’ दे दिया.

शादी समारोह के दौरान खाने को लेकर हुआ था विवाद

Advertisement

तलाक की जो वजह सामने आई है उसे जानकर आप चौंक जाएंगे. बताया जाता है कि शादी समारोह के दौरान खाने को लेकर वर और वधू पक्ष के बीच विवाद हो गया था. बारात के लोगों ने शादी के दौरान उन्हें परोसे जा रहे खाने को लेकर शिकायत की जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया. दूल्हे गुलाम नबी की दुल्हन के भाई के साथ कहासुनी हो गई जिसने कथित तौर पर गुलाम नबी को मारा. दोनों पक्षों के माता-पिता ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर हो चुकी थी.

बिहार के नवादा के अंसार नगर का रहने वाला था दूल्हा

काफी समझाने के बाद भी दुल्हन ने शादी तोड़ने का फैसला कर लिया. इसके बाद महिला ने कथित तौर पर रविवार की सुबह उस व्यक्ति को ‘तीन तलाक’ दे दिया. दूल्हा नवादा के अंसार नगर का रहने वाला है और शादी फुलवारीशरीफ की इमाम कॉलोनी के एक सामुदायिक केंद्र में हुई थी.

गौरतलब है कि अगस्त 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक की प्रथा को असंवैधानिक घोषित कर दिया था. इसके बाद, जुलाई 2019 में मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम के अधिनियमन ने एक अगस्त 2019 से देश में तीन तलाक को अवैध बना दिया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *