सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

Tejas का खेल बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में ही खत्म! मंडे कलेक्शन Kangana Ranaut की नींद उड़ा देगी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में ही Tejas का खेल खत्म! मंडे कलेक्शन Kangana Ranaut की नींद उड़ा देगी

Tejas Box Office Collection Day 4 Kangana Ranaut Film May Earn 54 Lakhs On  Monday Fourth Day | Tejas Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर चार  दिनों में ही Tejas

कंगना रनौत की ‘तेजस’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बेहद खराब है. फिल्म का रिलीज के चार दिनों में ही खेल खत्म हो गया है. सोमवार का कलेक्शन देख तो कंगना की नींद उड़ जाएगी.

कंगना रनौत की ‘तेजस’ 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस एरियल एक्शन फिल्म को दर्शकों ने पहले ही दिन नकार दिया. फिल्म की ओपनिंग बेहद खराब रही और अब रिलीज के चार दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर ‘तेजस’ का खेल खत्म होता हुआ नजर आ रहा है . चलिए जानते हैं ‘तेजस’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘तेजस’ ने सोमवार को कितनी कमाई की?

लगातार बॉक्स-ऑफिस पर असफलताओं से जूझ रही कंगना रनौत को ‘तेजस’ से बड़ी उम्मीदें थीं लेकिन ये फिल्म भी कंगना के करियर की डूबती नैया को पार नहीं लगा पाई है और एक्ट्रेस के लिए एक और बड़ा झटका साबित हुई है. ‘तेजस’ रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करती हुई दिखी. फिल्म की कमाई की बात करें तो

‘तेजस’ ने पहले दिन 1.11 करोड़ का कलेक्शन किया था

दूसरे दिन फिल्म की कमाई 2.51 करोड़ रुपये रही

तीसरे दिन ‘तेजस’ ने 3.12 करोड़ कमाए

Advertisement

वहीं अब फिल्म की रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘तेजस’ की मंडे की कमाई बेहद निराशाजनक है. इसने महज 1 करोड़ की कमाई की है.

इसी के साथ ‘तेजस’ की 4 दिनों की कुल कमाई अब 7.74 करोड़ रुपये हो गई है.

‘तेजस’ का चार दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म

कंगना रनौत की ‘तेजस’ ऐसे समय में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है जब पहले से ही दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में कईं फिल्में मौजूद हैं. जहा थलपति की लियो थिएटर्स में दहाड़ रही है तो वहीं गणपत, फुकरे 3, मिशन रानीगंज भी दर्शकों के लिए ऑप्शन में मौजूद हैं ऐसे में ‘तेजस’ ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकामयाब रही है. कंगना की इस फिल्म की कमाई की स्पीड बेहद स्लो है और आलम ये है कि रिलीज के चार दिनों में ही का टिकट खिड़की पर खेल खत्म होता नजर आ रहा है.

विक्रांत मैसी की 12वीं फेल कंगना की ‘तेजस’ को दे रही टक्कर

वहीं ‘तेजस’ के साथ ही विक्रांत मैसी की फिल्म ‘12वीं’ फेल भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की भी धीमी शुरुआत हुई थी लेकिन अब इसमें दिन-ब-दिन सुधार देखने को मिल रहा है और उम्मीद है कि ये और बेहतर प्रदर्शन करेगी. इसका तीन दिन का कलेक्शन ‘तेजस’ के शुरुआती वीकेंड की कमाई से दोगुना है. वहीं 12वीं फेल की मंडे की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इसने एक करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इसकी कुल चार दिनों की कमाई अब 7.74 करोड़ रुपये हो गई है. यानी ये फिल्म कंगना की तेजस को बराबर की टक्कर दे रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *