सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 19 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Women Safety Delhi: महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस की पहल से मजबूत होगा सुरक्षा तंत्र, प्रवीण निमेष ने किया स्वागतKhukhrayan World Brotherhood: खुखरायण यूनिटों को एक मंच पर लाकर मजबूत बनाना उद्देश्य – राजीव साहनीDelhi Pollution: प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक्शन मोड में रेखा गुप्ता सरकार, 10 दिनों में 13 हजार से ज्यादा चालानKulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मस्जिद में छिपा लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ अहमद भट ढेरShambhu Rajpura Blast Case: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में NIA का बड़ा एक्शन, अमेरिका से डिपोर्ट खालिस्तान समर्थक सुरिंदर सिंह गिरफ्तारNitin Naveen: ‘राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे’, जालंधर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस सांसद पर हमलाSupreme Court AQI Remark: ‘पहले AQI नीचे आने दीजिए’, बेटे को दिल्ली बुलाने की पिता की मांग पर जस्टिस पारदीवाला की चुटकीBettiah Robbery: बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट, हथियारबंद बदमाश गहने और कैश लेकर फरार

Madhubani Crime: मधुबनी में 13 साल की किशोरी से छेड़छाड़, जबरन मांग में भरा सिंदूर, विरोध पर मारपीट, 10 पर केस

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Madhubani Crime: मधुबनी में 13 साल की किशोरी से छेड़छाड़, जबरन मांग में भरा सिंदूर, विरोध पर मारपीट, 10 पर केस

बिहार के मधुबनी जिले में एक नाबालिग किशोरी के साथ शर्मसार करने वाली घटना हुई है। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट करने के साथ ही आरोपी ने जबरदस्ती उसकी मांग में सिंदूर भर दिया।

थाने में पीड़िता की मां ने जो आवेदन दिया है, उसमें बताया गया है कि घटना सोमवार सुबह लगभग आठ बजे की है। आरोप है कि सोहन कुमार दास ने किशोरी से छेड़छाड़ की और फिर उसे पकड़कर जबरन उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया।

आवेदन के अनुसार, जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आया और उसे पीटने लगा। परिवार के लोग बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

Advertisement

पीड़िता की मां ने कुल 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है। इनमें मुख्य आरोपी सोहन दास के अलावा प्रभु दास, प्रवेश दास, मोहन दास, रामलाल दास, युवराज कुमार, समतोलिया देवी, हीरा देवी, ललिता देवी और बुचिया देवी के नाम शामिल हैं।

मामले की खबर मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन की एक टीम भी गांव पहुंची। टीम ने पीड़िता और उसके परिवार वालों से बातचीत कर घटना का ब्योरा जुटाया।

रुद्रपुर की थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा के मुताबिक, आवेदन प्राप्त हो चुका है और पुलिस की एक टीम को जांच के लिए घटनास्थल पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस घटना की जड़ में दोनों पक्षों का आपसी विवाद और पुरानी दुश्मनी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *