सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

’सठिया गए हैं लालू यादव…’, JDU विधायक गोपाल मंडल के इस बयान पर RJD ने तंज कसते हुए दिया जवाब

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘लालू यादव सठिया गए हैं…’, JDU विधायक गोपाल मंडल के इस बयान पर RJD ने तंज कसते हुए दिया जवाब

विवादित बयान देते हुए गोपाल मंडल ने कहा है कि लालू यादव सठिया गए हैं. शक्ति यादव ने इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

जेडीयू के चर्चित विधायक गोपाल मंडल (JDU MLA Gopal Mandal) एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. विवादित बयान देते हुए उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को लेकर यह कहा है कि वह सठिया गए हैं. अब गोपाल मंडल के इस बयान पर राजनीति शुरू हो गई है. आरजेडी ने भी गोपाल मंडल को तंज कसते हुए जवाब दिया है.

‘बीमार हैं… नादान हैं गोपाल मंडल’

आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि वह बीमार हैं, सुर्खियों में रहने के लिए कुछ भी अनाप शनाप बोल रहे हैं. नादान हैं. जेडीयू का शीर्ष नेतृत्व सब देख रहा है. वहीं दूसरी ओर उदयनिधि स्टालिन के बयान पर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की चुप्पी पर बीजेपी की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं. शक्ति यादव ने कहा कि विकृतियां कहा नहीं है? जातिवाद सही है क्या? बीजेपी तो सनातन धर्म के नाम पर सनातनी फासीवाद फैला रही, उदयनिधि के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है.

Advertisement

गोपाल मंडल ने क्या कहा है?

बता दें कि जेडीयू विधायक गोपाल मंडल रविवार को मीडिया से बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कड़ी मेहनत की और भाजपा और पीएम मोदी के खिलाफ काम करने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ लेकर आए. सिर्फ किसी के कहने से कोई पीएम नहीं बन जाता.

गोपाल मंडल ने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीबों के मसीहा हैं और हम लोगों के वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन सिर्फ इसलिए कि लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी का नाम ले लिया तो इसका मतलब ये नहीं कि वे (राहुल गांधी) पीएम बन जाएंगे. उनका (लालू प्रसाद यादव) किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है और वे सठिया गए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *