सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

टॉस जीता भारत ने,लिया गेंदबाजी का फैसला, टीम में हुआ चौंकाने वाला बदलाव, ऐसी है प्लेइंग 11

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, टीम में हुआ चौंकाने वाला बदलाव, ऐसी है प्लेइंग 11

एशिया कप 2023 में भारतीय ने टीम ने नेपाल के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. सुपर-4 में पहुंचने के लिए भारत को इस मैच में जीत हासिल करना जरूरी.

एशिया कप 2023 में भारतीय टीम ने नेपाल के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है. दोनों ही टीमों के लिए सुपर-4 में अपनी जगह पक्की करने के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करना जरूरी है. भारतीय टीम ने इस मैच की प्लेइंग 11 में एक बदलाव करते हुए जसप्रीत बुमराह की जगह पर मोहम्मद शमी को शामिल किया है. वहीं नेपाल की टीम में भी 1 हुआ है.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लेने के साथ कहा कि पिछले मैच में बने बल्लेबाजी की थी, इसमें हम अपने गेंदबाजों को आजमाना चाहते हैं. मुझे मौसम के बारे में अधिक जानकारी नहीं है. हम सिर्फ यह चाहते गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन करें. पिछले मैच में ईशान और हार्दिक ने दबाव में काफी बेहतर बल्लेबाजी की थी. ईशान ने काफी जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाया था. यह हमारे लिए काफी सकारात्मक बात है. यह मैच भी हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है.

वहीं नेपाल टीम के कप्तान रोहित पौडेल ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम भी इस मैच में मौसम को देखते हुए पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. नेपाल क्रिकेट के लिए आज का दिन काफी ऐतिहासिक है. हमारे लिए भी यह काफी अच्छा मौका है. हम इस मैच में एक बदलाव के साथ उतर रहे हैं, जिसमें आरिफ शेख के साथ भीम शर्की को शामिल किया है.

Advertisement

यहां पर देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.

नेपाल – कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), भीम शारकी, सोमपाल कामी, गुलशन झा, दिपेंद्र सिंह अर्री, कुशप माला, संदीप लमिछाने, करन केसी, ललित राजबांसी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *