सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कृष्णा अभिषेक ने अपनी मां को कभी नहीं देखा, किस्सा बताते हुए रो पड़े कॉमेडियन एक्टर

2 मिनट पढ़ें
कृष्णा अभिषेक ने अपनी मां को कभी नहीं देखा, किस्सा बताते हुए रो पड़े कॉमेडियन एक्टर

कृष्णा अभिषेक ने अपनी मां को कभी नहीं देखा, किस्सा बताते हुए रो पड़े कॉमेडियन एक्टर

Advertisement

कृष्णा अभिषेक ने अपनी मां को कभी नहीं देखा, किस्सा बताते हुए रो पड़े कॉमेडियन एक्टर

कॉमेडियन एक्टर कृष्णा अभिषेक अपनी मां का जिक्र करते हुए काफी भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे। ‘द कपिल शर्मा शो’ पर अपने शानदार एक्ट्स के जरिए न जाने कितने चेहरों पर मुस्कान लाने वाले कृष्णा बता रहे थे कि किस तरह उन्होंने कभी अपनी मां को नहीं देखा और उनका पूरा बचपन बस उनके पिता के इर्द-गिर्द ही गुजरा है।

मनीष पॉल के पॉडकास्ट में कृष्णा अभिषेक ने बताया

मनीष पॉल के पॉडकास्ट में कृष्णा अभिषेक ने बताया, ‘मेरी मां को गर्भाशय का कैंसर था इसलिए मैंने उन्हें कभी नहीं देखा। मेरा पूरा बचपन लगभग मेरे पिता के साथ ही गुजरा। मैंने अभी हाल ही में एक वीडियो में अपनी मां को देखा। मैंने इसे एक साल पहले देखा था, मेरी दादी यानी गोविंदा जी की मां जो एक सिंगर थीं, वो भी इस वीडियो में उनके साथ हैं।’

Advertisement

कृष्णा अभिषेक ने बताया, ‘ये वीडियो दूरदर्शन के एक शो के लिए बनाया गया था

कृष्णा अभिषेक ने बताया, ‘ये वीडियो दूरदर्शन के एक शो के लिए बनाया गया था जिसमें वह गाते हुए नजर आई थीं और उनके साथ ही मेरी मां बैठी हुई थीं जो उनके साथ गा रही थीं। ये पहली बार था जब मैंने अपनी मां को लाइव वीडियो में देखा।’ ये सारी बातें कहते हुए कृष्णा अभिषेक अपने आंसू नहीं रोक पाए और रोने लगे। मनीष पॉल ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। मनीष पॉल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘बहुत कम लोगों को उस इंसान की कहानी पता थी जो इतना ज्यादा हंसाता है। कृष्णा अभिषेक तुम एक नगीना हो। लव यू भाई।’ पूरा वीडियो आप मेरे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *