सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 19 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Women Safety Delhi: महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस की पहल से मजबूत होगा सुरक्षा तंत्र, प्रवीण निमेष ने किया स्वागतKhukhrayan World Brotherhood: खुखरायण यूनिटों को एक मंच पर लाकर मजबूत बनाना उद्देश्य – राजीव साहनीDelhi Pollution: प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक्शन मोड में रेखा गुप्ता सरकार, 10 दिनों में 13 हजार से ज्यादा चालानKulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मस्जिद में छिपा लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ अहमद भट ढेरShambhu Rajpura Blast Case: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में NIA का बड़ा एक्शन, अमेरिका से डिपोर्ट खालिस्तान समर्थक सुरिंदर सिंह गिरफ्तारNitin Naveen: ‘राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे’, जालंधर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस सांसद पर हमलाSupreme Court AQI Remark: ‘पहले AQI नीचे आने दीजिए’, बेटे को दिल्ली बुलाने की पिता की मांग पर जस्टिस पारदीवाला की चुटकीBettiah Robbery: बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट, हथियारबंद बदमाश गहने और कैश लेकर फरार

Kotkapura Targeted Killing: पंजाब में टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, विदेशी गैंगस्टरों के इशारे पर काम कर रहे 4 आरोपी हथियारों समेत गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Kotkapura Targeted Killing: पंजाब में टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, विदेशी गैंगस्टरों के इशारे पर काम कर रहे 4 आरोपी हथियारों समेत गिरफ्तार

पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में पुलिस ने टारगेट किलिंग की एक बड़ी साजिश को अंजाम तक पहुंचने से पहले ही विफल कर दिया। थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब और एसटीएफ हरियाणा के साथ संयुक्त अभियान चलाकर चार आरोपियों को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों में कोटकपूरा निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ शैरी, पंजगराईं कलां गांव का सुखनाम सिंह उर्फ सुक्खा, तथा ढिलवां कलां गांव के मुस्ताक अली और हैप्पी सिंह शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक .32 बोर और दो .30 बोर की पिस्तौल के साथ 11 कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि उसे खुफिया जानकारी मिली थी कि ढिलवां कलां गांव के पास एक सुनसान स्थान पर कुछ लोग इकट्ठा होकर किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही टीमों ने वहां छापा मारा और चारों आरोपियों को धर दबोचा।

Advertisement

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों से जुड़े हुए थे और उन्हीं के निर्देश पर कोटकपूरा क्षेत्र में दो लोगों की हत्या करने की तैयारी में थे। चारों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इस मामले में थाना सदर कोटकपूरा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से हासिल किए गए, विदेशी हैंडलरों से इनका संपर्क किस तरह हुआ और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *