सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

जन लोकपाल को भूल चुके हैं केजरीवाल : कैलाश जैन

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

जन लोकपाल को भूल चुके हैं केजरीवाल : कैलाश जैन

नई दिल्ली  ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जिस  लोकपाल बिल के ऊपर दिल्ली की जनता ने दिया था अरविंद केजरीवाल को वोट, आज उसी मुद्दे को पूरी तरह से भूल चुके है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जी हां ऐसा कहना है बाबरपुर जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश जैन का।

कैलाश जैन ने कहा की जब अरविंद केजरीवाल सत्ता में भी नहीं आए थे और न ही जब उनकी आम आदमी पार्टी का गठन हुआ था उससे भी पहले उन्होंने अन्ना हजारे के आंदोलन में लोकपाल बिल को लाने की बात कही थी। कैलाश जैन ने आगे कहा कि लोकपाल बिल के तहत देश में यदि किसी भी राजनेता, मंत्री या सरकारी सेवकों द्वारा भ्रष्टाचार किया जाता है, तो सरकार की अनुमति के बिना उसके खिलाफ मुकदमा चलाने की शक्ति किसी एक व्यक्ति के ऊपर होती, जो कि सरकार से भी ऊपर होता। इस लोकपाल बिल के आधार पर ही दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को और उनकी नई बनाई हुई आम आदमी पार्टी को वोट दिया था और अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया था। कैलाश जैन ने आगे बताया की अपने पहले कार्यकाल में जब कांग्रेस के समर्थन से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सरकार बनाई थी तब उन्होंने लोकपाल बिल के विषय में ही यह कहकर 49 दिन में सरकार तोड़ी
थी की अभी हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं है और जब हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बन जाएगी तो हम सबसे पहले लोकपाल बिल लेकर आएंगे। उसके बाद दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की पूर्ण बहुमत की सरकार भी बनी और तब से लेकर आज का दिन है, आज तक ना तो लोकपाल बिल आया और ना ही अब लोकपाल बिल लाने के विषय में कोई बात होती है।

Advertisement

कैलाश जैन ने आगे कहा कि दिल्ली की जनता की आंखों में धूल झोंक के कब अरविंद केजरीवाल आम आदमी से ख़ास आदमी बन गए पता ही नहीं चला। कैलाश जैन ने आगे कहा की अरविंद केजरीवाल की सरकार के 50 प्रतिशत मंत्री तो ऐसे है जो भ्रष्टाचार की वजह से या तो जेल में है या जेल में रह कर आ चुके है, वही 15 से 20 विधायक ऐसे है जिन के ऊपर कोई ना कोई मुकदमा चल रहा है। कैलाश जैन ने आगे कहा की जनता को अब धीरे धीरे इस बात का एहसास हो गया है की अरविंद केजरीवाल पर सत्ता का रंग चढ़ गया है, जो मुफ्त का चस्मा अरविंद केजरीवाल ने जनता को पहनाया था वह अब उतरने लगा है और अब दिल्ली की जनता फिर से पुराने दिनों को याद कर रही है जब कांग्रेस की सरकार के समय दिल्ली का चहुंमुखी विकास हो रहा था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *