सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बीसीसीआई को ऋषभ की फिटनेस ने किया हैरान, अब बोर्ड ने पंत को लेकर बनाया यह लक्ष्य

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ऋषभ की फिटनेस ने बीसीसीआई को किया हैरान, अब बोर्ड ने पंत को लेकर बनाया यह लक्ष्य

जानकारी के अनुसार ऋषभ अब पूरी तरह से दर्द-मुक्त हो गए हैं, लेकिन उन्हें अभ्यास शुरू करने में अभी भी खासा समय लग सकता है.

पिछले साल सड़क दुर्घटना में चोटिल होकर सक्रिय क्रिकेट से दूर चल रहे स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इन दिनों राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में पुनर्वास कार्यक्रम से गुजरते हुए अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. और बीसीसीआई (BCCI) और मेडिकल स्टॉफ दोनों ही पंत की तेजी से उबरने की गति से बहुत ही हैरान हैं. अब पंत का पुनर्वास कार्यक्रम लंबा खिंचने की उम्मीद है. पंत ने कुछ महीने पहले ही बैसाखियों के सहारे चलना शुरू किया था. इसके बाद वह करीब एक महीना भर पहले एनसीए में पुनर्वास कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे.

पंत के ताजा फिटनेस अपडेट को लेकर न केवल बीसीसीआई हैरान है, बल्कि बोर्ड हरकत में भी आ गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब बीसीसीआई का प्लान “ए” यही है कि पंत को तेजी के साथ पूरी तरह फिट करके विश्व कप की योजना में शामिल किया जाएगा. पंत के चोटिल होने के बाद ऐसा लगा था कि ऋषभ इस साल के आखिर में भारत में होने वाले विश्व कप में भी नहीं खेल पाएंगे, लेकिन अब बदले हालात के बाद तस्वीर बहुत ज्यादा सकारात्मक दिख रही है.अभी पंत के काफी समय तक अभ्यास शुरू करने की उम्मीद नहीं है अभी पंत के काफी समय तक अभ्यास शुरू करने की उम्मीद नहीं है अभी पंत के काफी समय तक अभ्यास शुरू करने की उम्मीद नहीं है।

Advertisement

ऋषभ अब पूरी तरह से हुए दर्द-मुक्त

जानकारी के अनुसार ऋषभ अब पूरी तरह से दर्द-मुक्त हो गए हैं, लेकिन उन्हें अभ्यास शुरू करने में अभी भी खासा समय लग सकता है. फिलहाल वह फिजियो एस रजनीकांत की निगरानी में शरीर के ऊपरी और निचले हिस्से को अलग-अलग एक्सरसाइज के जरिए गतिमान और लचीला बनाने में जुटे हैं. एक्सरसाइज के अलावा पंत एक्वा थेरैपी, हल्की स्विमिंग और टेबल टेनिस में भी हाथ साफ कर रहे हैं. साथ ही, स्टार विकेटकीपर एनसीए में अलग-अलग आयु वर्ग के पुरुष और महिला खिलाड़ियों के साथ भी अपने अनुभव को साझा कर रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *