सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बिपरजॉय से तबाही के बीच दिल्ली पुलिस ने दिल को छुआ,4 दिन के बच्चे को सुरक्षित निकाला

2 मिनट पढ़ें

बिपरजॉय से तबाही के बीच दिलों को छुआ पुलिस ने, 4 दिन के बच्चे को सुरक्षित निकाला

वीडियो गुजरात के बरदा डूंगर का है, जहां चार दिन पहले जन्मे एक बच्चे और उसकी मां को पुलिस ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) ने गुजरात के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है. हर तरफ से नुकसान की खबरें आ रही हैं. इसी बीच कुछ तस्वीरें दिल को सुकून देती हैं. गुजरात के डीजीपी ने ऐसा ही एक बेहद मार्मिक वीडियो री-ट्वीट किया गया है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी चक्रवात से पहले लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जा रही थी. इस दौरान सिर्फ चार दिन के बच्चे को संभालते हुए महिला पुलिसकर्मी ने उसे सुरक्षित शेल्टर होम में शिफ्ट किया.

मंत्री मुलुभाई बेरा ने ये वीडियो ट्वीट किया

दरअसल गुजरात के पर्यटन मंत्री मुलुभाई बेरा ने ये वीडियो ट्वीट किया. जिसको रिट्वीट करते हुए गुजरात के डीजीपी ने लिखा, “अगर आप गुजरात पुलिस के साथ हैं, तो आप बिल्कुल सुरक्षित हाथों में हैं.”

वीडियो गुजरात के बरदा डूंगर का है, जहां चार दिन पहले जन्मे एक बच्चे और उसकी मां को पुलिस ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. इस वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी एक नवजात शिशु को गोद में लिए हुए दिख रही है, जबकि साथ में उसकी मां और कई अन्य लोग सुरक्षित स्थान पर जाते हुए देखे जा सकते हैं.

गौरतलब है कि गुरुवार शाम को गुजरात के तटीय इलाकों में 125 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई. इसकी चपेट में आने से 22 लोग घायल हो गए. वहीं 23 मवेशियों की मौत की खबर है आज ये तूफान गुजरात के 940 गांवों से होता हुआ राजस्थान की ओर बढ़ रहा है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *