Home Uncategorized जिंदल नें टीम के साथ किया लवली का जोदार स्वागत

जिंदल नें टीम के साथ किया लवली का जोदार स्वागत

0
193

जिंदल नें टीम के साथ किया लवली का जोदार स्वागत

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : कांग्रेस नेता व पूर्व जिला अध्यक्ष हरी किशन जिंदल के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता अपनी मोटरसाइकिल और कारों के साथ मधुबन चौक पर आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षअरविंदर सिंह लवली  के नेतृत्व में बवाना में होने वाली प्रतिज्ञा रैली में सम्मिलित होने के लिए इकट्ठा हुए और वहां पर प्रदेश अध्यक्ष  अरविंदर सिंह लवली  का जोरदार स्वागत किया गया फिर उसके बाद सभी रैली में शामिल हुए l

दोपहर 2 बजे से ही बवाना के झंडा चौक पर ग्रामीण, झुग्गी झौपडी वाले, मजदूर, किसान, महिलाऐं, नौजवान सैंकड़ों की संख्या में लोग भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए बवाना के झंडा चौक पर इकट्ठा होने शुरु हो गए थे। लम्बे अरसे के बाद दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लिए उत्तरी पश्चिमी दिल्ली की सड़कों पर नारेबाजी करते हुए दिखाई पड़ रहे थे। भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच आयोजित इस रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की व स्थानीय सांसद को गुमशुदा बताते हुए उनकी तलाश करने का कार्यक्रम चलाने की भी शुरुआत की।

प्रतिज्ञा रैली में पहुचने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली का रिंग रोड़ के ब्रिटानिया चौक से सैंकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा न केवल स्वागत किया गया बल्कि वहां से दोनो नेता एक जूलूस के रुप में सैंकडों गाड़ियो के काफिले में जैसे ही मधुबन चौक पहुॅचे, भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों, कांग्रेस कायकर्ताओं व दुकानदारों ने उन्हें फूलमालाओं से लाध दिया। सैंकड़ों गाड़ियों के काफिले में रिठाला मेट्रो स्टेशन होते हुए जब यह जूलूस बवाना पहुॅचा तो 15 किलोमीटर का पूरा रास्ता कांग्रेसमय हो गया था।

सड़कों के दोनो किनारों पर लोगों की भारी भीड़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अभूतपूर्व एकता की चर्चा कर रही थी। सारे रास्ते में  राहुल गांधी व कांग्रेस नेताओं के पोस्टर लगे हुए थे व पूरे क्षेत्र को तिरंगे झंडों से पाट दिया गया था। अग्रिम संगठनों के प्रभारी  अमित मलिक के नेतृत्व में भारी संख्या में युवा व छात्र मधुबन चौक पर मौजूद थे, उनके साथ  हरी किशन जिंदल भी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here