स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया देव कॉपरेटिव सहकारी साख समिति नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : आज द देव कॉपरेटिव सहकारी साख समिति जगत पूरी दिल्ली की वार्षिक आम सभा एजीसीआर एनक्लेव स्थित समुदाय भवन में आयोजित की गई जिसमे आम सभा के साथ साथ सभी के लिए मैक्स बालाजी अस्पताल के सहयोगसे स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। जिसमे बीपी, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, हड्डी, दांत और आंखो की आधुनिकतम मशीनों से जांच की गई। लगभग 300 लोगो ने इसका लाभ उठाया।
लगभग 1500 सदयो की इस संस्था में करीब 400 सदस्य उपस्थित रहे। संस्था चेयरमैन रवींद्र कुमार गुप्ता ने सभी के समक्ष समिति का पूरा चिट्ठा प्रस्तुत किया और सभी को शारदीय नवरात्र, दशहरा, दिवाली और अग्रवंश। प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जन्मजयंती पर सभी को बधाई संदेश प्रेषित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय गोयल, जिला अध्यक्ष बीजेपी भी उपस्थित रहे और सभी को त्योहारों के इस मौसम पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।डीएससीयू के डायरेक्टर आरपी साहू, डा उमेश गर्ग, सीईओ मां सरस्वती सोसाइटी महेंद्र गुप्ता, डा नरेंद्र गुप्ता, राकेश गोयल, संध्या सचिव नागेंद्र उपाध्याय, बीएम रोहिल्ला , वस्तु आचार्य अतुल जैन इत्यादि उपस्थित रहे और सभी के समक्ष अपने ओजस्वी विचार प्रस्तुत किए।


