सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को एलजी मनोज सिन्हा ने किया रवाना, लगाया हर हर महादेव का जयकारा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था आज सुबह रवाना हो गया है। ये जत्था जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू बेस कैंप से रवाना किया है। जम्मू-कश्मीर में बीते दो साल से कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा को एक बार फिर से शुरू किया जा रहा है। यह पवित्र यात्रा कल से शुरू होने जा रही है। इस दौरान उपराज्यपाल तीर्थयात्रियों ने हर हर महादेव के जयकारे लगाए। गौरतलब है कि अमरनाथ की यात्रा 30 जून से शुरू होगी। मिली जानकारी के मुताबिक, 3 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री इस पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। फिलहाल अमरनाथ तीर्थयात्रा पर हमेशा से ही आतंकियों का खतरा मंडराता रहता है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रशासन और सेना ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जम्मू और कश्मीर में अमरनाथ यात्रा से पहले उधमपुर जिले में काली माता मंदिर के पास जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, मंथल पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कोरोना महामारी की वजह से ये यात्रा 2 साल बाद आयोजित हो रही है। इस यात्रा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आतंकी खतरे को देखते हुए जवान यहां पूरा तरह से मुस्तैद हैं। यात्रियों की सुरक्षा में सीआरपीएफ के बाइक स्क्वॉड कमांडो को लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस बार तीर्थयात्रियों की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है। ये यात्रा 30 जून से शुरू होकर 11 अगस्त तक रहेगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *