सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

सिवान में इंटर के छात्र का अपहरण, 20 लाख की मांगी फिरौती, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

3 मिनट पढ़ें

सिवान में इंटर के छात्र का अपहरण, 20 लाख की मांगी फिरौती, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

सिवान में 20 लाख की फिरौती के लिए एक युवक का अपहरण कर लिया गया. वो इंटर का छात्र है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

सिवान में एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है. अपहरण के बाद घर वालों से फोन कर 20 लाख की फिरोती भी मांगी गई है. युवक के साथ किडनैपिंग की ये घटना तब हुई, जब वो घर से सब्जी खरीदने बाइक से निकला था. मामला गुरुवार (18 अप्रैल) की शाम का है. फिलहाल घर वाले काफी दहशत में हैं.

सब्जी लेकर घर नहीं लौटा युवक

युवक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी संजय सिंह के पुत्र अनमोल कुमार सिंह उर्फ भोलू के रूप में हुई है. घटना के संबंध में अनमोल के चाचा ने बताया कि “वह नगर थाना क्षेत्र की आंदर ढाला ओवर ब्रिज के समीप गुरुवार की शाम सब्जी खरीदने के लिए बुलेट बाइक से गया था, लेकिन काफी देर तक वह वापस नहीं आया. रात 9 बजे के बाद हमलोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इसके कुछ ही देर के बाद अपहरणकर्ताओं ने अनमोल के मोबाइल से उसकी मां अनिता देवी को फोन कर 20 लाख रुपये फिरौती की मांग की.”

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिरौती की रकम नहीं देने पर अपहरणकर्ताओं ने युवक की हत्या कर देने की धमकी भी दी है, इसके बाद परिजन अपने बेटे को लेकर काफी चिंतित हैं. परिजनों ने इसकी सूचना हुसैनगंज थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और अनमोल के मोबाइल लोकेशन नौतन थाने के रामपुर में मिलने के बाद वहां छापामारी की, लेकिन वहां से अनमोल की बरामदगी नहीं हो सकी.

गोपालगंज के क्षेत्रों में चल रही छापेमारी

इसके बाद पुलिस मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर गोपालगंज के कई क्षेत्रों में अनमोल की बरामदगी के लिए छापामारी कर रही है. बताया जाता है कि अनमोल की मां के मोबाइल फोन पर कई बार बदमाशों ने फोन कर फिरौती की मांग की है. अनमोल इंटर का छात्र है और उसकी उम्र 18 साल बताई गई है. वहीं, जब इस सिलसिले में सिवान के एसपी और एसडीपीओ को फोन किया गया तो उन्होंने नहीं उठाया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *