सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

भाजपा का घोषणा पत्र केवल घोषणा पत्र नहीं संकल्प भी है : रीना माहेश्वरी

3 मिनट पढ़ें
भाजपा का घोषणा पत्र केवल घोषणा पत्र नहीं संकल्प भी है : रीना माहेश्वरी

भाजपा का घोषणा पत्र केवल घोषणा पत्र नहीं संकल्प भी है : रीना माहेश्वरी

Advertisement

भाजपा का घोषणा पत्र केवल घोषणा पत्र नहीं संकल्प भी है : रीना माहेश्वरी

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,देश की जनता की बढ़ोत्तरी के उद्देश्य से तैयार किया गया है भाजपा का घोषणा पत्र, जी हां ऐसा कहना है अशोक नगर वार्ड से भाजपा की निगम पार्षद रीना माहेश्वरी का। लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र पर बात करते हुए रीना माहेश्वरी ने कहा की भाजपा का घोषणा पत्र सिर्फ घोषणा पत्र नहीं है, यह भाजपा का संकल्प है, संकल्प भारत देश की निरंतर प्रगति का, संकल्प देश की जनता के निरंतर विकास का।

Advertisement

रीना माहेश्वरी ने आगे कहा की संकल्प शब्द भरोसे का प्रतीक है, दृढ़ निश्चय का प्रतीक है। रीना माहेश्वरी ने आगे कहा की भाजपा ने देश की जनता की बेहतरी का लक्ष्य बना लिया है और इसी लक्ष्य के तहत भाजपा ने अपना घोषणा पत्र बनाया है। रीना माहेश्वरी ने आगे बताया की भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में इस बात का संकल्प लिया है की भाजपा मेधावी छात्रों के लिए मौजूदा छात्रवृत्ति का विस्तार करके इस बात को सुनिश्चित करेगी की ओबीसी, एससी और एसटी परिवारों का कोई भी छात्र उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।

रीना माहेश्वरी ने आगे बताया की भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में बताया है कि भाजपा ने सफाई कर्मचारियों के लिए नमस्ते एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया हुआ है जिसके माध्यम से भाजपा ने सफाई कर्मचारियों के लिए सुरक्षा, सम्मान और आजीविका को सुनिश्चित किया है। भाजपा ने यह संकल्प लिया है की भाजपा इन सभी योजनाओं का आगे भी विस्तार करेगी। रीना माहेश्वरी ने आगे बताया की भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में इस बात का संकल्प लिया है की भाजपा भाषाई अल्पसंख्यकों की भाषाओं के सरंक्षण एवं अनुवाद की सुविधा के लिए भाषिनी जैसी टेक्नोलॉजी बेस्ड सिस्टम का विस्तार करेगी। रीना माहेश्वरी ने आगे बताया की भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में इस बात का संकल्प लिया है की भाजपा भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता हासिल करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। रीना माहेश्वरी ने आगे कहा की एक संकल्प भाजपा ने लिया है देश के विकास का और एक संकल्प देश की जनता ने लिया है भाजपा को विजयी बनाने का।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *