सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

अफगानिस्तान को 2000 टन गेहूं भेजेगा भारत, पाकिस्तान ने तालिबान को दिया था सड़ा हुआ अनाज

2 मिनट पढ़ें
अफगानिस्तान को 2000 टन गेहूं भेजेगा भारत, पाकिस्तान ने तालिबान को दिया था सड़ा हुआ अनाज

अफगानिस्तान को 2000 टन गेहूं भेजेगा भारत, पाकिस्तान ने तालिबान को दिया था सड़ा हुआ अनाज

Advertisement

अफगानिस्तान को 2000 टन गेहूं भेजेगा भारत, पाकिस्तान ने तालिबान को दिया था सड़ा हुआ अनाज

भारतीय गेहूं की गुणवत्ता की अफगानिस्तान द्वारा तारीफ किए जाने का जिक्र करते हुए भारत ने कहा कि इस युद्ध प्रभावित देश को मानवीय सहायता के तौर पर पाकिस्तान की सीमा के जरिए वह 4,000 टन गेहूं भेज चुका है। आठ मार्च को 2,000 टन अनाज की तीसरी खेप भेजी जाएगी। भारत ने कहा कि भारत ने अफगानिस्तान को पाकिस्तान के स्थल मार्ग के माध्यम से 125 करोड़ रुपये मूल्य का कुल 50,000 टन गुणवत्तापूर्ण गेहूं पहुंचाने का संकल्प किया है। यह अनाज अफगानिस्तान के लोगों के बीच वितरण के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी विश्व खाद्य कार्यक्रम को दिया जाएगा।

40,000 अनाज 2000-2000 टन कर भेजा जाएगा

खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, मानवता सबसे ऊपर है। भारतीय किसानों को धन्यवाद कि भारत मानवीय सहायता के तौर पर गुणवत्तापूर्ण गेहूं अफगान में लोगों को आपूर्ति कर पाया है। भारत अपने मित्रों के साथ व्यवहार करना जानता है। खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने बाद में डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा, अफगानिस्तान को भारत से ‘बहुत अच्छी’ सहायता मिली है। गेहूं की पहली खेप 22 फरवरी को भेजी गई थी। मार्च के आखिर तक 10,000 टन अनाज भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि बाकी 40,000 अनाज 2000-2000 टन कर भेजा जाएगा।

Advertisement

भारत औऱ पाकिस्तान ने भी अफगानिस्तान को गेहूं दिया था।

भारत औऱ पाकिस्तान ने भी अफगानिस्तान को गेहूं दिया था। हालांकि सोशल मीडिया पर बताया जाने लगा कि पाकिस्तान ने जो गेहूं भेजा था वह बेहद खराब क्वालिटी का है और तालिबानी नेताओं ने भी पाकिस्तान को इसके लिए बुरा-भला कहा है। वहीं भारत की तरफ से भेजे गए गेहूं की तारीफ की गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *