सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

ट्विंकल खन्ना ने कहा एक हिजाब पुरुषों को रिझाने से रोकता है, यह सुनकर मुझे बहुत हंसी आई

3 मिनट पढ़ें
ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना ने कहा एक हिजाब पुरुषों को रिझाने से रोकता है, यह सुनकर मुझे बहुत हंसी आई

Advertisement

ट्विंकल खन्ना ने कहा एक हिजाब पुरुषों को रिझाने से रोकता है, यह सुनकर मुझे बहुत हंसी आई

कर्नाटक में हिजाब को लेकर विवाद थम नहीं रहा है. अब इस पर ट्विंकल खन्ना ने भी अपनी राय जाहिर की है. इससे पहले भी कई बार ट्विंकल खन्ना व्यंग्यात्मक अंदाज में कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय दे चुकी हैं और अब हिजाब विवाद पर भी मजाकिया अंदाज में उन्होंने अपनी राय दी है. ट्विंकल खन्ना ने साथ ही यह भी कहा है कि महिलाओं को क्या पहनना चाहिए, इसका चुनाव करने का अधिकार केवल महिलाओं के पास ही होना चाहिए.

इस विवाद पर अपनी राय जाहिर करते हुए ट्विंकल खन्ना ने क्या कहा

इस विवाद पर अपनी राय जाहिर करते हुए ट्विंकल खन्ना ने कहा है कि बुर्का, हिजाब और यहां तक कि घूंघट ने भी किसी-न-किसी तरह धार्मिक और सांस्कृतिक निर्माण में अपना योगदान दिया है, हालांकि मैं किसी भी तरह के पर्दे की हिमायती नहीं हूं, लेकिन यह निर्णय केवल महिलाओं को लेना चाहिए, वो भी बिना किसी दबाव या धमकी के. कुछ धार्मिक नेता इस बारे में बात कर रहे थे कि कैसे एक हिजाब पुरुषों को रिझाने से रोकता है, यह सुनकर मुझे बहुत हंसी आई. ट्विंकल खन्ना ने आगे लिखा है, ‘इन सभी भाई साहब को बोलना छोड़ देना चाहिए और स्टैंड-अप कॉमेडियन्स को बात करने देना चाहिए.

Advertisement

बहुत कम पुरुष किसी महिला के सिर को इरोजेनस जोन मानते हैं

बहुत कम पुरुष किसी महिला के सिर को इरोजेनस जोन मानते हैं. क्या आपको कोई डेट-नाइट याद है, जिसमें अपका पति या अपका प्रेमी कह रहा हो, ‘वाह तुम्हारा सर आज इतना हॉट दिख रहा है’? ‘ओह, थैंक्यू डार्लिंग, मैं कोशिश करूंगी की इसे आकार में रखूं और इसकी सुंदरता पर कोई आंच न आने दूं.’ आपको बता दें कि हिजाब विवाद की शुरुआत इस साल कर्नाटक से हुई थी, जब उडुपी में मुस्लिम लड़किया कोर्ट पहुंच गई थीं कि उन्हें हिजाब के कारण कॉलेज में एंट्री नहीं दी गई. साथ ही उन्होंने शांति, सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था को भंग करने वाली किसी भी कपड़े पर प्रतिबंध लगाने के आदेश को रद्द करने की मांग की थी. इसके बाद कॉलेज में काफी हंगामा भी हुआ था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *