सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

IND vs ENG 1st T20: भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 में 50 रन से हराया

2 मिनट पढ़ें

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत पहले T20I मैच में भारत मेजबान इंग्लैंड को 50 रनों से हरा दिया। साउथम्पटन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 198 रनों का स्कोर खड़ा किया और फिर इंग्लैंड की टीम को 19.3 ओवर में 148 रन पर समेट दिया। हार्दिक पांड्या ने 51 रन की शानदार पारी खेली। बल्लेबाजी के बाद हार्दिक ने गेंदबाजी में भी जलवा बिखेरा और अपने कोटे के चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया। बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम इंडिया को 29 के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 14 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन भी 10 गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों को स्पिनर मोईन अली ने पवेलियन भेजा। इसके बाद दीपक हुड्डा ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। हालांकि, वह 17 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने हार्दिक के करियर के पहले अर्धशतक की मदद से 8 विकेट पर 198 रनों का विशाल स्कोर बनाया। हार्दिक ने 33 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 39, दीपक हुडडा ने 33 और कप्तान रोहित शर्मा ने 24 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए मोईन अली और क्रिस जॉर्डन ने दो-दो विकेट चटकाए। इंग्लैंड के लिए मोईन अली ने सर्वाधिक 36, हैरी ब्रूक 28, डेविड मलान ने 22 और क्रिस जॉर्डन ने नाबाद 26 रन बनाए। भारतीय टीम की तरफ से हार्दिक ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 4 ओवर में 33 रन देकर चार विकेट चटकाए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *