सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, पांच लोगों की मौत की सूचना, घायलों को किया जा रहा एयरलिफ्ट

2 मिनट पढ़ें
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, पांच लोगों की मौत की सूचना, घायलों को किया जा रहा एयरलिफ्ट

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, पांच लोगों की मौत की सूचना, घायलों को किया जा रहा एयरलिफ्ट

Advertisement

 

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटा है। जानकारी के अनुसार, इस घटना में दो लोगों हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है। एनडीआरएफ, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है। बता दें कि मौसम विभाग ने कुछ दिन पहले अमरनाथ में खराब मौसम की आशंका जताई थी।

निचले इलाकों में शाम करीब 5.30 बजे बादल फटने की सूचना मिली

मिली जानकारी के मुताबिक, अमरनाथ गुफा से दो किलोमीटर दूर बादल फटने की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि निचले इलाकों में शाम करीब 5.30 बजे बादल फटने की सूचना मिली थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बात की। जानकारी के अनुसार, प्रशासन की टीम बादल फटने के बाद की स्थिति का आकलन कर रही है।

Advertisement

घटना में 2 मौतों की आधिकारिक पुष्टि

फिलहाल नुकसान की आधिकारिक सूचना नहीं है। आईजीपी कश्मीर ने बताया कि पवित्र गुफा के पास कुछ लंगर और तंबू बादल फटने के बाद आई बाढ़ की चपेट में आ गए। इस घटना में 2 मौतों की आधिकारिक पुष्टि हुई है। पुलिस, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान जारी है। घायल को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *