सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

पटना में गोली मारकर लूट लिया था सोना, मास्टरमाइंड धराया, कांग्रेस के छात्र विंग से जुड़ा था आरोपित

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

पटना में गोली मारकर लूट लिया था सोना, मास्टरमाइंड धराया, कांग्रेस के छात्र विंग से जुड़ा था आरोपित

सात मार्च को डाकबंगला चौराहे के पास लूट हुई थी. सोना व्यापारी दिल्ली का रहने वाला था. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

राजधानी पटना में सात मार्च को बदमाशों ने गोली मारकर दिल्ली के स्वर्ण व्यापारी से सोना लूट लिया था. सोना व्यापारी के साथ उसका बेटा भी उस दिन मौजूद था. बैग छीनने के दौरान बदमाशों और व्यापारी में हाथापाई हुई थी. इसी बीच एक बदमाश ने गोली चला दी थी जो व्यापारी के बेटे के हाथ में लग गई थी. इस सोना लूट कांड का पुलिस ने सोमवार (11 मार्च) को खुलासा कर दिया. इस मामले में पुलिस ने कांड के मास्टरमाइंड सैयद अली रजा हाशमी को गिरफ्तार किया है. उसका कनेक्शन कांग्रेस के छात्र विंग एनएसयूआई (NSUI) से रहा है. पटना कॉलेज से आरोपित ने मॉस कॉम की पढ़ाई की है.

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में बनाई गई थी टीम

Advertisement

इस मामले में सिटी एसपी सेंट्रल चंद्र प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सात मार्च को डाकबंगला चौराहे के पास एक घटना हुई थी. एक सोना व्यापारी से दो किलो से थोड़ा अधिक सोना लूट लिया गया था. घटना के बाद जांच के लिए एक टीम बनाई गई थी. डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी. काफी जल्दी जांच शुरू की गई. टेक्निकल तरीके से अनुसंधान किया गया. सीसीटीवी खंगाले गए. रविवार (10 मार्च) को कांड का उद्भेदन हो गया है. एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है.

अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

एसपी सेंट्रल ने बताया कि कांड में तीन बाइक का इस्तेमाल हुआ था. तीनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है. इस कांड में संलिप्त अन्य जो अभियुक्त हैं उनका नाम-पता ले लिया है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जो गिरफ्तार किया गया है उसका नाम सैयद अली रजा हाशमी है. ये रहने वाला है खाजे चांद छपरा (वैशाली) का रहने वाला है. अनुसंधान में आया है कि दो बाइक चोरी की थी जो सैयद अली रजा हाशमी के पैतृक घर के आसपास से चोरी हुई थी. बाकी और जो रिकवरी होगी उसके बारे में आगे जानकारी दी जाएगी. तीन बाइक के साथ एक मोबाइल को भी बरामद किया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *